फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Defence said in answer of RTI, no surgical strike happened before 2016

आरटीआई में खुलासा : रक्षा मंत्रालय ने कहा- 2016 से पहले नहीं हुई कोई सर्जिकल स्ट्राइक

Tue, 07 May 2019 09:37 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 07 May 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Defence said in answer of RTI, no surgical strike happened before 2016
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में कांग्रेस ने यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने का दावा किया था, लेकिन एक आरटीआई के जवाब में रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 2016 से पहले सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कोई सूचना उसके पास नहीं है।

विज्ञापन


जम्मू के आरटीआई कार्यकर्ता की ओर से मांगी गई सूचना के जवाब में मंत्रालय ने कहा कि उसके पास सिर्फ एक ही सर्जिकल स्ट्राइक का आंकड़ा मौजूद है, जो उड़ी हमले के जवाब में 29 सितंबर, 2016 को सेना द्वारा की गई थी।   
विज्ञापन


जम्मू में रहने वाले रोहित चौधरी ने 2018 में आरटीआई दाखिल कर 2004 से 2014 के बीच सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी मांगी थी। मंत्रालय ने डीजीएमओ के जरिए उन्हें सेना की ओर से एक ही सर्जिकल स्ट्राइक करने का डाटा होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में छह सर्जिकल स्ट्राइक होने का दावा करते हुए इसकी तारीख और जगह भी बताई थी। इसी तरह कपिल सिब्बल ने भी 2011 में ऑपरेशन जिंजर के नाम पर सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने का दावा किया था। हालांकि भाजपा ने कांग्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed