{"_id":"6087c3568ebc3ec0be01ecbe","slug":"ministry-of-aviation-ordered-airline-companies-will-not-be-able-to-raise-fares-till-31-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: उड्डयन मंत्रालय का आदेश, 31 मई तक किराया नहीं बढ़ा सकेंगी विमानन कंपनियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: उड्डयन मंत्रालय का आदेश, 31 मई तक किराया नहीं बढ़ा सकेंगी विमानन कंपनियां
Tue, 27 Apr 2021 01:25 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:25 PM IST
सार
मंत्रालय ने 26 अप्रैल को जारी एक बयान में यह भी कहा कि एयरलाइन की क्षमता 80 प्रतिशत पर कैप अगले महीने के अंत तक भी बरकरार रखी जाएगी। यह आदेश तब आया जब विमानन कंपनियों ने सरकार से 60 प्रतिशत तक क्षमता कम करने की अपील की थी क्योंकि कोविड-19 के प्रकोप के कारण बुकिंग में कमी आ गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत में हवाई यात्रा को लेकर लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, देश की विमानन कंपनियां अब 31 मई तक किराया नहीं बढ़ा पाएंगी। विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि घरेलू उड़ानों पर किराया कैप 31 मई तक जारी रहेगा। ध्यान दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर, विमानन मंत्रालय ने यात्रियों को भारी कीमत से बचाने के लिए घरेलू विमान सेवा पर कैप लागू किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा मंत्रालय ने 26 अप्रैल को जारी एक बयान में यह भी कहा कि एयरलाइन की क्षमता 80 प्रतिशत पर कैप अगले महीने के अंत तक भी बरकरार रखी जाएगी। यह आदेश तब आया जब विमानन कंपनियों ने सरकार से 60 प्रतिशत तक क्षमता कम करने की अपील की थी क्योंकि कोविड-19 के प्रकोप के कारण बुकिंग में कमी आ गई।
विज्ञापन
मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया फैसला
विमानन प्राधिकरण के ताजा बयान में कहा गया है कि यह नया कदम देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। इससे पहले विमानन नियामक ने ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के लिए 108 हवाई अड्डों से प्रति सप्ताह 18,843 उड़ानों को मंजूरी दी थी, जो मार्च के आखिरी रविवार से शुरू हुई और अक्तूबर के आखिरी रविवार को समाप्त होगी।
विज्ञापन
इस महीने विमानन कंपनियों को लग सकता है झटका
जानकारी के अनुसार, यात्रिओं की संख्या के चलते जनवरी से थोड़ी रिकवरी हो रही थी, लेकिन इस महीने विमानन कंपनियों को काफी नुकसान हो सकता है। फरवरी के पहले जो कम से कम किराया तय किया गया था उसमें फरवरी में 10 फीसदी से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। नए प्राइस बैंड के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई रूट पर इकोनॉमी क्लास में एक ओर का किराया 3,900-13,000 रुपये के बीच में तय किया गया था। पहले यह 3,500-10,000 रुपये के रेंज में था।
उल्लेखनीय है कि विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फरवरी में कहा था, 'न्यूनतम और अधिकतम किराया एक असाधारण कदम था, जो असाधारण परिस्थिति में उठाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि सीमित उपलब्धता के कारण हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी न हो जाए। प्राइस बैंड को परमानेंट रखने का हमारा कोई इरादा नहीं है।'