फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry claims, India will complete ODF free till October

मंत्रालय का दावा, अक्टूबर तक पूरा भारत होगा ओडीएफ मुक्त

Thu, 10 Jan 2019 04:23 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 10 Jan 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
Ministry claims, India will complete ODF free till October
Swachh bharat mission

अक्टूबर 2019 तक पूरा भारत खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने दावा किया है। ग्रामीण भारत में अब तक नौ करोड़ शौचालय बन चुके हैं। स्वतंत्र एजेंसियों के सर्वे में भी लगभग 95 फीसदी ग्रामीण इलाकों में शौचालयों का प्रयोग किया जा रहा। यह खुलासा मंत्रालय ने बकायदा बयान जारी कर किया है।    

विज्ञापन

  
अक्टूबर तक पूरे देश के ओडीएफ होने दावे पर मंत्रालय का कहना है कि राष्ट्रीय वार्षिक ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण इस पर मुहर लगता है। इसमें 2017.18 में 6 हजार से अधिक गांवों के 90,000 परिवारों का सर्वे किया गया। इसमें ग्रामीण शौचालय उपयोग 93.4 प्रतिशत पाया गया। दो अन्य स्वतंत्र सर्वेक्षण 2017 में भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा तथा 2016 में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन द्वारा किए गए थे। इन दोनों सर्वेक्षणों में ग्रामीण शौचालयों का उपयोग का प्रतिशत क्रमश 91 प्रतिशत और 95 प्रतिशत पाया गया है।      
विज्ञापन

 
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 5.4 लाख से अधिक गांव और 585 जिले खुले में शौच से मुक्त ओडीएफ घोषित किए गए हैं। अब तक 27 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने स्वयं को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है। 2014 में ग्रामीण भारत में खुले में शौच  39 फीसदी था, जो 2019 जनवरी में बढ़कर 98 प्रतिशत से अधिक हो गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे पक्ष के सत्यापन के आधार पर स्वच्छ भारत मिशन अक्टूबर 2019 तक खुले में शौच से मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की राह पर है। मंत्रालय ने इस संदर्भ में कुछ मीडिया रिपोर्ट को भ्रमित करने वाला करार दिया है। जिसमें सर्वेक्षण करने के तौर तरीके और तकनीकी रूप से दोषपूर्ण सर्वेक्षणों का हवाला दिया गया है। इसमें यूपी बिहार जैसे जिलों के छोटे सैंपलों का हवाला देकर दोषपूर्ण डाटा के आधार पर आधारहीन तथ्यों की बात की गई है।  इसके अलावा मंत्रालय ने बताया है कि 2014 की तुलना में 2018 के सर्वेक्षण में 21 फीसदी नये परिवार जोड़े गये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed