{"_id":"5a6f5ada4f1c1b4d588b57c4","slug":"ministers-in-nda-government-absent-again-from-the-bac-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के संसदीय प्रबंधकों की फिर खुली कलई, बीएसी की बैठक से नदारद रहे सरकार के मंत्री ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार के संसदीय प्रबंधकों की फिर खुली कलई, बीएसी की बैठक से नदारद रहे सरकार के मंत्री
संजय मिश्र/नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Jan 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार के करीब चार वर्ष पूरे होने को हैं। मगर संसद के हर सत्र में सरकार के फ्लोर प्रबंधकों की कलई खुलती रही है। लेकिन इस दफे बजट सत्र में हद होती दिख रही है। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान सांसदों की संख्या कम नजर आई। आलम यह था कि अतिरिक्त लगाई जाने वाली कुर्सीयां राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान खाली रहीं।
विज्ञापन
संसद के दोनों सदनों के सदस्यों की संख्या को ध्यान में रखते हुए हर बार राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान अतिरिक्त कुर्सीयां संसद के केंद्रीय कक्ष में लगाई जाती हैं। सोमवार को इस दफे भी वैसी ही व्यवस्था केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति अभिभाषण के लिए बनाई गई थी। मगर अधिकांश अतिरिक्त कुर्सीयां खाली रहीं। राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान सांसदों की उपस्थिति पहले के अपेक्षा कम रही। इसके अलावा सदन के कामकाज को निर्धारित करने वाली बीएसी की बैठक में भी सरकार के नुमाइंदे नजर नहीं आए।
विज्ञापन
बीएसी बैठक में नदाराद रही सरकार
सदन के कामकाज को तय करने के लिए सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की मौजूदगी में हुई राज्यसभा के बीएसी की बैठक में सरकार का एक भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। तो लोकसभा की बीएसी बैठक में भी सरकार के मंत्री देर से पहुंचे। तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि राज्यसभा की बीएसी बैठक से सरकार गायब थी।
विज्ञापन
अपने ट्वीट में ब्रायन ने लिखा है कि इस सरकार ने यह दोबारा साबित किया है कि संसद के बारे में वह दोहरी भाषा बोलती है। राज्यसभा अध्यक्ष के जरिए बीएसी की पूरी बैठक ली गई लेकिन इससे सरकार नदारद थी। दूसरी ओर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नेतृत्व में हुई लोकसभा के बीएसी की बैठक में भी शुरुआत के समय सरकार का कोई मंत्री शामिल नहीं था। इसपर विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष यह मामला रखा कि सरकार के मंत्री बीएसी बैठक में नहीं हैं।
इस पर महाजन थोड़ा सरकार का बचाव करती नजर आईं। सरकार के मंत्री की उपस्थिति का सवाल उठा रहे नेताओं से महाजन ने कहा कि मंत्री राज्यसभा में होंगे। इसलिए बैठक में शामिल नहीं है। इसपर विपक्षी दल के नेता शांत नहीं हुए। तब लोकसभा अध्यक्ष ने सरकार के मंत्रियों का पता लगवाने का फरमान अपने कर्मियों को दिया।
बैठक शुरू होने के करीब 25 मिनट बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बैठक में पहुंचे। तो विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को बुलाने की मांग की। इस पर स्पीकर महोदय ने मेघवाल को झुंझलाते हुए कहा कि अनंत कुमार को देखिए, बुलाकर लाईये..तब थोड़ी देर बाद अनंत कुमार बीएसी की बैठक में पहुंचे।
जबकि सदन की कार्यवाही को सूचारू रूप से चलाने और सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के मामले को लेकर संसद के हर सत्र में खुद पीएम मोदी अपने नेताओं को नसीहत देते रहे हैं। मगर उनकी नसीहत का असर उनके सांसद और मंत्रियों पर होता दिख नहीं रहा है। अमूमन संसद के हर सत्र में ही सरकार के फ्लोर प्रबंधकों की कलई किसी न किसी मामले पर जरूर खुलती है।