पाकिस्तानी बाप-बेटी ने सुषमा से लगाई मदद की गुहार, एक घंटे में सुनी पुकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत पाकिस्तान के दो लोगों को मेडिकल वीजा देगा। इनमें एक व्यक्ति को लिवर ट्रांसप्लांट कराना है जबकि एक तीन साल की बच्ची की ओपन हार्ट सर्जरी होनी है।
लाहौर के व्यक्ति उजैर हुमायूं के आग्रह पर सुषमा स्वराज ने कहा कि उनकी बेटी को भारत में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए मेडिकल वीजा दिया जाएगा। स्वराज ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम भारत में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए एक तीन साल की बच्ची का मेडिकल वीजा जारी कर रहे हैं। हम इस बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’
पढ़ें: सुषमा ने फिर जीता दिल, 7 साल की पाकिस्तानी लड़की को नया जीवन देने के लिए दिया वीजा
विदेश मंत्री ने नूरमा हबीब को भी सकारात्मक जवाब दिया। नूरमा ने अपने पिता के लिए मेडिकल वीजा मंजूर करने की मांग की थी जिनका शीघ्र लिवर ट्रांसप्लांट होना है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हां, नूरमा हम आपके पिता के भारत में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए वीजा दे रहे हैं। हम उनकी सफल सर्जरी और लंबे जीवन की कामना करते हैं।'
विदेश मंत्री भारत-पाकिस्तान में विभिन्न मुद्दों को लेकर कायम तनाव के बावजूद भी पड़ोसी देश के नागरिकों के मेडिकल वीजा आवेदनों पर सहानुभूति से विचार करती रही हैं।