फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Suresh Prabhu launches cleanliness drive ‘Swachhta Saptah’ at railway premises

जब पीएम मोदी के जन्मदिन पर झाड़ू लेकर उतरे प्रभु

Sun, 18 Sep 2016 06:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 06:44 AM IST
विज्ञापन
Minister Suresh Prabhu launches cleanliness drive ‘Swachhta Saptah’ at railway premises
- फोटो : amarujala

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की गई। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु खुद हाथों में झाडू थामकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रभु यात्रियों से सफाई से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त करते दिखें।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में एक आदत के रूप में अपनाने के लिए भारतीय रेल स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नौ दिवसीय स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि आम लोगों को भी प्रोत्साहित किया जा सके। प्रभु ने कहा कि स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के दिन होना उनके उच्च मार्ग दर्शन के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन


स्वच्छ पर्यावरण दिवस क्लीन एनवायरमेंट के रूप में मनाने के साथ शुरू किया गया। इस मौके पर प्रभु ने भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच जगदीप हुड्डा व रियो ओलम्पिक 2016 की रिले टीम के एथलीट ललित माथुर को सम्मानित किया। इस मौके पर दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक अरुण अरोरा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'एंटी लिटिरिंग स्लोगन विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं'

Minister Suresh Prabhu launches cleanliness drive ‘Swachhta Saptah’ at railway premises

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत देहरादून स्टेशन पर किया। स्वच्छता संदेश की जानकारी सभी रेल यात्रियों को देने के उद्देश्य से सभी स्टेशनों पर स्वच्छता संबंधित पेस्टर व बैनर लगाए गए। एंटी लिटिरिंग स्लोगन विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं।

ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भी जागरूक लोगों को किया जा रहा है। उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक वेद पाल ने बताया कि 25 सितंबर तक सफाई अभियान चलेगा। प्रत्येक दिन को विभिन्न प्रकार से परिभाषित किया गया है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत देहरादून स्टेशन पर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed