{"_id":"5a6357254f1c1ba1268b5755","slug":"minister-satyapal-singh-denied-darwin-s-theory-of-evolution-of-humans","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने डार्विन की थ्योरी को बताया गलत, कहा- इंसान बंदर नहीं थे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री ने डार्विन की थ्योरी को बताया गलत, कहा- इंसान बंदर नहीं थे
एजेंसी, औरंगाबाद
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने दावा किया है कि मानव के क्रमिक विकास का चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत वैज्ञानिक रूप से गलत है। उन्होंने स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में इसमें बदलाव की भी हिमायत की है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री के मुताबिक, हमारे पूर्वजों ने कहीं भी लिखित रूप से या मौखिक तौर पर यह जिक्र नहीं किया है कि उन्होंने किसी बंदर को मानव में बदलते देखा। जब से धरती पर मानव को देखा गया, वह हमेशा से ही मानव था।
विज्ञापन
आईपीएस से राजनेता बने सत्यपाल सिंह अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा, हमने जो भी किताबें पढ़ी हैं या अपने दादा-नाना से कहानियां सुनी हैं, उनमें कहीं भी इसका जिक्र नहीं है। डार्विन ने मानव के क्रमिक विकास का सिद्धांत 19वीं शताब्दी में दिया था।
विज्ञापन