{"_id":"5c23e817bdec2256df2762b6","slug":"minister-of-state-for-railways-rajen-gohain-summoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले पर रेल राज्यमंत्री गोहेन को समन, सीजीएम के सामने होंगे पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म मामले पर रेल राज्यमंत्री गोहेन को समन, सीजीएम के सामने होंगे पेश
Thu, 27 Dec 2018 02:14 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
राजेन गोहेन
कथित दुष्कर्म के संबंध में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन को असम के नागांव जिले की एक अदालत ने समन जारी किया है। समन के मुताबिक गोहने को 8 जनवरी 2019 से पहले सीजीएम के सामने पेश होना है। बुधवार को सार्वजनिक हुआ समन 28 नवंबर को जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसी साल अगस्त में नगांव जिले में गोहेन के खिलाफ एक 24 वर्षीय महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के संबंध में अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में गोहेन ने कहा कि ‘उन्होंने समन के बारे में सुना जरूर है, लेकिन उन्हें अब तक मिला नहीं है। यह एक झूठा मामला है और उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते फंसाया जा रहा है।’
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि पीड़िता ने खुद कोर्ट में जाकर इस मामले को वापस लेने के लिए अपील की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। गोहेन 1999 से नगांव लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन