फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister of State for External Affairs V Muraleedharan said Indian diaspora is working like a bridge to connect India with the world on Pravasi Bharatiya Divas

Pravasi Bharatiya Divas: विदेश राज्यमंत्री ने कहा - भारत को दुनिया से जोड़ने में सेतु का काम कर रहे भारतीय प्रवासी

Sun, 09 Jan 2022 11:10 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 11:10 PM IST
सार

9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत आए और स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष किया। उनके वापसी के दिन को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Minister of State for External Affairs V Muraleedharan said Indian diaspora is working like a bridge to connect India with the world on Pravasi Bharatiya Divas
विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत को दुनिया से जोड़ने के लिए भारतीय प्रवासी एक सेतु की तरह कार्यशील हैं। प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारतीय प्रवासियों की यह एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार इन प्रवासियों के नेतृत्व से जुड़कर विज्ञान और तकनीक पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में रहने वाले भारतीय प्रवासी अच्छे पदों पर काम कर रहे हैं। राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व तकनीक जैसी सेवाओं पर काबिज होने के बाद भी अपनी भारतीय परंपरा, संस्कृति, व्यंजन व भाषा की जड़ों से जुडे़ हुए हैं। इन्होंने अपनी मातृभूमि से संबंधित विरासत, संस्कृति व परंपरा को जीवंत कर रखा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल, नोकिया सीईओ राजीव सूरी और कैनल सीईओ लीना नायर जैसे प्रवासियों की सफलता के बारे में कहा कि इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय युवा नेतृत्व को साबित किया है। इन कार्यों ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय ताकत की एक मजबूत इमारत खड़ी कर दी है। आज का युवा भविष्य के सपने को देखते हुए समस्याओं को सुलझा रहा है और नवाचार की ओर अग्रसर है। ये भारतीय प्रवासी नवाचार, तकनीक और रचनात्मक के क्षेत्र में शानदार काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भारतीय प्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय प्रवासी अपने कार्यों से भारत की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
बता दें कि 9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत आए और स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष किया। उनके वापसी के दिन को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed