फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Manoj Kandi Deb grabbed waist of a woman minister, video viral

पीएम की मौजूदगी में त्रिपुरा के मंत्री ने रखा महिला की कमर पर हाथ, वीडियो वायरल

Wed, 13 Feb 2019 06:20 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अल्पना शर्मा Updated Wed, 13 Feb 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
Minister Manoj Kandi Deb grabbed waist of a woman minister, video viral

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंच पर एक महिला मंत्री की कमर पर हाथ रखते हुए मंत्री मनोज कांति देब का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद राज्य में सियासी तूफान मच गया है। वीडियो में महिला मंत्री देब का हाथ हटाते भी नजर आ रही हैं। विपक्षी माकपा ने इस पर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है। 

विज्ञापन



हालांकि, भाजपा के इन दोनों मंत्रियों ने किसी तरह के अपमान की बात से इनकार किया है। महिला मंत्री ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि विपक्ष इस घटना को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रहा है। मुझे देब की नीयत में कोई खराबी नहीं नजर आती है। वह प्रधानमंत्री के समारोह को साफ देखने के लिए आगे जाने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


महिला मंत्री ने माकपा नेताओं के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है। इस बीच देब ने मंगलवार को कहा कि वह सामने जाने का प्रयास कर रहे थे ताकि समारोह को बेहतर तरीके से देख सकें। वहीं, माकपा की महिला शाखा आल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमन एसोसिएशन ने सोमवार को रैली कर मंत्री देब को बर्खास्त करने की मांग उठाई। कांग्रेस ने इस घटना की जांच की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता अशोक सिन्हा ने कांग्रेस व माकपा के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed