फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Jagdish Vishwakarma set to become next Gujarat BJP president

BJP: जगदीश विश्वकर्मा बनेंगे गुजरात भाजपा अध्यक्ष! मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के भविष्य को लेकर अटकलें तेज

Fri, 03 Oct 2025 07:52 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Minister Jagdish Vishwakarma set to become next Gujarat BJP president
जगदीश विश्वकर्मा। - फोटो : एजेंसी।

गुजरात भाजपा अध्यक्ष के पद पर जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) का चुना जाना लगभग तय हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन केवल पांचाल के नाम का पर्चा दाखिल किया गया। किसी अन्य प्रतिद्वंदी के न होने के कारण मतदान की स्थिति नहीं आई और शनिवार को उनकी जीत का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। लेकिन भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री पांचाल के अध्यक्ष बनने की स्थिति में गुजरात में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसके बाद गुजरात मंत्रिमंडल में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। पांचाल के गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के क्षेत्र से ही आते हैं। ऐसे में इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए पार्टी अब मुख्यमंत्री पद पर भी बदलाव कर सकती है। 

विज्ञापन


भाजपा लगातार अपने प्रदेश अध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों के चयन में यह संकेत दे रही है कि वह पार्टी के आम कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ा रही है। शुक्रवार को  ही झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आदित्य साहू के चयन में भी यही संकेत दिए गए थे। अब जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) भी पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता से भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री पद तक पहुंचे हैं। यानी गुजरात के कार्यकर्ताओं को भी यही संदेश दिया गया है कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता ही आगे बढ़ेगा।   
विज्ञापन

  
कांग्रेस की रणनीति को जवाब  
कांग्रेस ने गुजरात की कमान पार्टी के पुराने ओबीसी चेहरे अमित चावड़ा को सौंपी है। इसे कांग्रेस पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा ने कांग्रेस के इसी ओबीसी कार्ड का जवाब देने के लिए जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) का नाम आगे बढ़ाया है। ओबीसी नेता अमित चावड़ा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक तौर पर सबसे कम केवल 17 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस घूमफिरकर फिर अमित चावड़ा के ही नाम पर सहमत हो पाई है, वहीं जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) भाजपा के लिए नए चेहरे हैें और उनके नाम पर कोई दाग नहीं है। भाजपा इस मनोवैज्ञानिक बढ़त का लाभ ले सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटबाजी से दूर रहने का ईनाम        
गुजरात भाजपा सूत्रों के अनुसार, जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) को पार्टी में किसी भी गुटबाजी से दूर रहने का ईनाम मिला है। बेहद सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर पांचाल राज्य के किसी गुट से जुड़े नहीं थे। यही कारण है कि पांचाल के नाम पर गुजरात के किसी भी बड़े नेता को कोई आपत्ति नहीं थी। उनका  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और आनंदी बेन पटेल सबके साथ अच्छा संबंध बताया जा रहा है। 

रोड शो से आए मोदी की गुड लुक में 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) की विधानसभा में ही रोड शो आयोजित किया था। यह रोड शो बहुत सफल रहा था। कहा जा रहा है कि  उस रोड शो के बाद ही पांचाल प्रधानमंत्री की 'गुड लुक' में आए और उनकी कार्य क्षमता से प्रधानमंत्री प्रभावित हुए। इसके पहले जब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी, पांचाल ने इस योजना से गुजरात में सबसे ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम किया था। पिछड़े समाज के लोगों के लिए उनका ईमानदारी से किया गया काम उनके लिए बड़ा ईनाम लेकर आया और अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है। 

क्या बदलेगा गुजरात का मंत्रिमंडल 
जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) इस समय भूपेंद्र पटेल सरकार में राज्य मंत्री हैं। भाजपा में 'एक व्यक्ति के लिए एक पद' के सिद्धांत को देखते हुए अभी से चर्चा है कि अब गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह गुजरात सरकार में बड़ा बदलाव हो सकता है। 

चर्चा यहां तक है कि भूपेंद्र भाई पटेल और जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) दोनों एक ही क्षेत्र से आते हैं। भाजपा पूरे गुजरात में संतुलन साधने के लिए मुख्यमंत्री पद पर किसी दूसरे व्यक्ति को लाकर इस असंतुलन को साधने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, एक तथ्य यह भी है कि इसके पहले भी भूपेंद्र पटेल और जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) साथ-साथ काम कर चुके हैं। 

भूपेंद्र पटेल के अहमदाबाद नगर निगम में शीर्ष पद पर रहते हुए पांचाल ने नगर निगम की योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों नेताओं की जोड़ी नगर निगम में खूब सफल रही थी। इसके बाद होने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा को इसका अच्छा लाभ मिला था। ऐसे में क्या अब उस पुरानी जोड़ी को पूरे गुजरात के स्तर पर भी आजमाया जाएगा, पांचाल के अध्यक्ष बनने के बाद  इस चर्चा को पंख लगना तय है।      
 
कर्मठ और जमीनी नेता को मिली कमान- यजुवेंद्र दुबे 
गुजरात भाजपा के नेता यजुवेंद्र दुबे ने अमर उजाला को बताया कि जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) का नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर लगभग फाइनल है। उन्होंने कहा कि जगदीश विश्वकर्मा पांचाल बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं और सभी सामान्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करना उनकी पहचान रही है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने यही संकेत दिया है कि भाजपा में काम करने वाले नेता को ही आगे बढ़ाया जाएगा। 


यजुवेंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा हर समुदाय के लिए समान रूप से काम करती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पिछड़े और आदिवासी समुदाय के लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पांचाल के मामले में भी पार्टी ने यही संकेत देने की कोशिश की है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed