फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Girish Mahajan says NCP's Sharad Pawar faction has met the same situation as that faced by Shiv Sena

Maharashtra: 'उनकी हालत बहुत ही खराब..', शरद पवार ने BJP की तुलना हिटलर से की तो भड़के मंत्री, कही ये बात

Sat, 06 Jan 2024 08:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 Jan 2024 08:50 AM IST
सार

शरद पवार ने कहा था कि पीएम मोदी सिर्फ गारंटी देते हैं, लेकिन उनकी गारंटी पूरी नहीं होती। पवार ने भाजपा पर हिटलर जैसा प्रोपेगैंडा चलाने का भी आरोप लगाया था। इस पर मंत्री महाजन ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Minister Girish Mahajan says NCP's Sharad Pawar faction has met the same situation as that faced by Shiv Sena
Girish Mahajan - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार का भाजपा की हिटलर से तुलना करने से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने पवार पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी हालत बहुत ही खराब है। उनकी पार्टी के लोग ही अब उनके साथ नहीं है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि शरद पवार के पास उनकी पार्टी ही नहीं है। उनके पास 55 विधायक थे, लेकिन उनमें से 8-10 भी अब उनके साथ नहीं हैं। उनकी हालत बहुत खराब है। पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। वह सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं। इसलिए मुझे लगता है कि कुछ भी बोलना पवार की आदत बन गई है। अब उनका कोई आधार नहीं है। एनसीपी के शरद पवार गुट का वही हाल है, जो शिवसेना की थी। इसलिए, वह इस तरह की बातें करते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है, एनसीपी चीफ शरद पवार ने गुरुवार को भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा था। शरद पवार ने कहा था कि पीएम मोदी सिर्फ गारंटी देते हैं, लेकिन उनकी गारंटी पूरी नहीं होती। पवार ने भाजपा पर हिटलर जैसा प्रोपेगैंडा चलाने का भी आरोप लगाया था। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार का भाजपा पर हमला
शरद पवार ने कहा था कि 'भाजपा सत्ता में है और उन्होंने एक ऐसा प्रचार सिस्टम बनाया हुआ है जो बहुत उग्र है। भाजपा ऐसे काम कर रही है, जैसे हिटलर ने जर्मनी में प्रोपेगैंडा सिस्टम चलाया था। भाजपा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में सत्ता में नहीं है। देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ गारंटी देते हैं लेकिन उनकी गारंटी पूरी नहीं होती।'


अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया
शरद पवार ने अपने एक बयान में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का भी समर्थन किया था। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया हुआ है। इस पर शरद पवार ने कहा था कि केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि 'ईडी के समन जारी किए गए हैं। देश की राजधानी के सीएम के बारे में सभी जानते हैं कि वह एक साफ छवि के व्यक्ति हैं। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वह गिरफ्तार हो जाते हैं। इसका मतलब साफ है कि विरोधी विचारधारा वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed