फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister aditi Tatkare says Cross-verification of Ladki Bahin beneficiaries underway

Maharashtra: लड़की बहिन योजना को लेकर मंत्री अदिति ने दिया अहम अपडेट, कहा- लाभार्थियों की जांच सतत प्रक्रिया

Sat, 18 Jan 2025 11:53 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

Maharashtra News: महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तटकरे ने शनिवार को कहा कि फर्जी लाभार्थियों के बारे में शिकायतें मिलने के बाद क्रॉस-सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Minister aditi Tatkare says Cross-verification of Ladki Bahin beneficiaries underway
महाराष्ट्र सरकार की मंत्री अदिति तटकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तटकरे ने शनिवार को कहा कि परिवहन और आयकर विभागों की मदद से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों की जांच की प्रक्रिया चल रही है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि 4,500 महिलाओं ने इस योजना से बाहर निकलने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


पिछले साल अगस्त में पूर्ववर्ती एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की उन महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता दिया जाता है जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि योजना के फर्जी लाभार्थियों के बारे में शिकायतें मिलने के बाद क्रॉस-सत्यापन किया जा रहा है। तटकरे ने कहा, कुछ लाभार्थियों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक होने, कुछ के पास एक से अधिक निजी वाहन होने, सरकारी नौकरी में कार्यरत होने और शादी के बाद दूसरे राज्यों में चले जाने की शिकायतें मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्रॉस-सत्यापन एक सतत प्रक्रिया है और जारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि योजना से बाहर निकलने के लिए 4,500 महिलाओं ने आवेदन किया है। पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई लड़की बहिन योजना ने सत्तारूढ़ महायुति की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लड़की बहिन योजना के 2.43 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं, जिससे हर महीने राज्य के खजाने पर करीब 3700 करोड़ रुपये का बोझ पड़ रहा है।


वहीं एनसीपी नेता और महाराष्ट्र की मंत्री अदिति एस तटकरे ने कहा, आज का शिविर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर चर्चा करने के लिए है। शिविर में पार्टी के सभी विधायक, एमएलसी और अन्य नेता मौजूद थे। हमने पिछले चुनावों में जीत को दोहराने का लक्ष्य रखा है...हम सभी नेताओं से सुझाव लेंगे और उस पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed