झारखंड और मेघालय की खदानों में हादसे, 12 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड व मेघालय में हुए खदान हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। झारखंड के कोडरमा में खदान की छत गिर गई थी, जबकि मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में खुदाई की मशीन मजदूरों पर जा गिरी।
खदान से अभ्रक निकाल रहे थे मजदूर
झारखंड के कोडरमा जिले के एसपी एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार को बताया, अब तक दो शव निकाले जा चुके हैं, वहीं अन्य शवों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। यह हादसा बृहस्पतिवार शाम फुलवारिया इलाके में हुआ, जहां करीब आठ लोग खदान से अभ्रक निकाल रहे थे। इस दौरान अचानक छत गिर गई और ये लोग दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को बचा लिया गया। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मेघालय में मारे गए ज्यादातर असम के
मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में खदान में हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जिले के उपायुक्त ई खरमाल्की ने शुक्रवार को बताया, घटना बृहस्पतिवार को दिनेशलालु, सरकरी और रेयम्बई गांवों के निकट एक खनन स्थल पर हुई। श्रमिक जब खदान में गड्ढा खोद रहे थे तो अचानक यांत्रिक ढांचा ध्वस्त हो गया। इसके बाद वह गड्ढे में गिर गया। मारे गए छह लोगों में से पांच की पहचान हो गई है। ज्यादातर असम के रहने वाले थे।