{"_id":"6305ddf3986cbe0329389c50","slug":"milk-cart-overturned-in-bengal-the-animal-jumped-out-shubhendu-shared-the-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल में दूध की गाड़ी पलटी, पशु कूदकर बाहर निकले, शुभेंदु ने किया वीडियो शेयर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल में दूध की गाड़ी पलटी, पशु कूदकर बाहर निकले, शुभेंदु ने किया वीडियो शेयर
Wed, 24 Aug 2022 01:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:44 PM IST
सार
घटना पुरुलिया- बांकुड़ा जिले की सीमा पर बिशपुरिया के पास की है। यहां पर एक दूध की गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी पर अमूल दूध लिखा हुआ था। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और सभी यह देखकर हैरान रह गए कि बंद ट्रक के अंदर कई पशु बंधे हुए थे।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
विस्तार
दूध की गाड़ी पलटना कोई बड़ी घटना नहीं है लेकिन अगर उसमें से दूध की जगह पशुओं का झुंड बाहर निकले तो आप क्या कहेंगे। यह अजीब घटना घटी है पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। यहां पर एक दूध की गाड़ी पलट गई। स्थानीय लोग तब हैरान हो गए जब दूध की गाड़ी से पशुओं का झुंड बाहर निकला। पशु तस्करी के मामले में तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद पूरे बंगाल में यह मामला सुर्खियों में है। घटना में कई पशुओं की मौत व कई के घायल होने की भी खबर है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने घटना का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह घटना पुरुलिया- बांकुड़ा जिले की सीमा पर बिशपुरिया के पास की है। यहां पर एक दूध की गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी पर अमूल दूध लिखा हुआ था। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और सभी यह देखकर हैरान रह गए कि बंद ट्रक के अंदर कई पशु बंधे हुए थे और कई कूदकर बाहर निकल गए। इनमें कुछ की मौत भी हो चुकी थी। लोगों ने पशुओं को निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि ट्रक चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
इस घटना की एक वीडियो शेयर करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- करोड़ों रुपये की पशु तस्करी का सिंडिकेट अभी भी बंगाल में सक्रिय है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पर्यवेक्षण में बीएसएफ ने सीमा के जरिए मवेशी तस्करी पर शिकंजा कस दिया है। पुराने तरीकों से मवेशियों की तस्करी करना बेहद मुश्किल हो गया है। इसीलिए सरगना ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस को मवेशियों की तस्करी के लिए नए तरीके खोजने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि पुष्पा फिल्म से प्रेरणा लेते हुए पुरुलिया में मवेशियों को ले जाने के लिए एक अमूल दूध के कंटेनर का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन इसका भंडाफोड़ इसलिए हो गया क्योंकि वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन