फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   military power comparison Military Power of India and Pakistan Military Budget

युद्ध हुआ तो कितनी देर तक टिकेगा पाकिस्तान, जानिए दोनों देशों की सैन्य ताकत

Tue, 26 Feb 2019 01:40 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 26 Feb 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
military power comparison Military Power of India and Pakistan Military Budget
Narendra Modi-Imran Khan

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिनों बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के क्षेत्र को पार करके पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में जैश के सबसे पुराने कैंप पर हमला किया है। कैंप का मुखिया अजहर मसूद का साला यूसुफ अजहर था। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा। पाकिस्तान भी इसका जवाब देगा। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक संबंध और तल्ख हो गए हैं। गौरतलब है कि 1947 में बंटवार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच दो लड़ाई हो चुकी है। दोनों देशों की सैन्य ताकत का आकलन करते हैं। 
विज्ञापन


दुनिया भर के देशों की सैन्य ताकत का सालाना आकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक पाकिस्तान भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता। पाकिस्तान की सैन्य शक्ति हर लिहाज में भारत से आधी है। ग्लोबल फायर पावर के 2018 के इंडेक्स में यह जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के पास जहां 1,281 लड़ाकू विमान हैं, वहीं भारत के पास 2,185 लड़ाकू विमान हैं। भारत के पास 4,426 टैंक हैं जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 2182 टैंक हैं। 136 देशों के इंडेक्स में भारत चौथे स्थान पर है। वहीं इस सूची में पाकिस्तान 17वें स्थान पर है। 

भारत-पाकिस्तान की सैन्य क्षमता

  भारत पाकिस्तान
सैनिक 13.6 लाख 6.37 लाख
टैंक 4426 2182
युद्धपोत 295 197
लड़ाकू विमान 2185 1281
हेलीकॉप्टर 720 328
रक्षा खर्च 41 खरब 23 अरब रुपये 7 खरब 81 अरब रुपये

 

भारत का रक्षा बजट पाक से की गुना ज्यादा

इंटरनैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) के अनुसार भारत ने अपने 14 लाख सक्रिय सैनिकों के लिए 2018 में 58 अरब डॉलर (41 खरब 23 अरब एक करोड़ 70 लाख रुपये) का रक्षा बजट पारित किया था। यह धन राशि भारत की जीडीपी का 2.1 फीसदी है।

वहीं, पिछले साल पाकिस्तान ने अपने 6,53,000 सैनिकों के लिए 11 अरब डॉलर (7 खरब 81 अरब 95 करोड़ रुपये) का रक्षा बजट पास किया था। यह धन राशि पाकिस्तान की जीडीपी का 3.6 फीसदी है। पाकिस्तान को साल 2018 में 10 लाख डॉलर (सात करोड़ 10 लाख रुपये) की सैन्य सहायता भी मिली थी। 



स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट ( एसआईपीआरआई) के अनुसार साल 1993 से 2006 के बीच पाकिस्तान ने सेना पर अपनी बजट का 20 फीसदी से अधिक हिस्सा खर्च किया है। इसके मुताबिक साल 2017 में सरकारी खर्च में 16.7 फीसदी हिस्सा सेना पर खर्च किया गया था। वहीं भारत ने उसी अवधि के दौरान अपने  बजट का 12 फीसदी हिस्सा रक्षा पर खर्च किया था, जबकि साल 2017 में यह 9.1 फीसदी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed