फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   militants can attack security installations in entire kashmir on 17th day of ramzan that is 23rd may

23 मई को जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने की फिराक में आतंकी, सेना मुस्तैद

Fri, 17 May 2019 01:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 May 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
militants can attack security installations in entire kashmir on 17th day of ramzan that is 23rd may
भारतीय सेना (फाइल फोटो)
पूरी कश्मीर घाटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसकी वजह है एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी। जिसके अनुसार आतंकी रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकते हैं। माना जा रहा है कि रमजान के 17वें दिन यानी 23 मई को यह हमले किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह अलर्ट इसलिए जारी किया गया है कि क्योंकि पहले भी आतंकियों ने रमजान के 17वें दिन को हमलों के लिए चुना है। दरअसल, इसी दिन बदर की जंग या जंग-ए-बदर लड़ी गई थी। अतीत में इस दिन को आतंकी घाटी में स्थित सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए चुन चुके हैं। बता दें कि बदर-ए-जंग को पैंगबर मोहम्मद ने अपने विरोधियों के खिलाफ लड़ा था। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालांकि ऐसा कोई विशेष इनपुट नहीं है कि किसी विशेष सुरक्षा प्रतिष्ठान को निशाना बनाया जा सकता है, लेकिन सामान्य अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा, 'पुराने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए यह एक सामान्य अलर्ट हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पिछले महीने रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि जैश-ए-मोहम्मद जिसने पुलवामा में हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली थी, वह इसी जिले में सुरक्षाबलों पर हमले करने की योजना बना रहा है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

पुलवामा हमले का जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था। एयर स्ट्राइक के बाद घाटी में संभावित आतंकी हमलों को लेकर चेतावनी दी गई है।


शुक्रवार को जानकारी मिली है कि जम्मू कश्मीर में स्थित भारतीय वायुसेना के दो एयरबेस पर आतंकी हमले हो सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि ऐसी खुफिया जानकारी मिली है कि आतंकी श्रीनगर और अवंतीपुरा के एयर बेस पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। इस चेतावनी के बाद इन बेसों और आस-पास के बेसों पर सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed