फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Militants burn police posts and 70 houses in Manipur commandos to Jiribam

मणिपुर में उग्रवादियों ने फूंकीं पुलिस चौकियां: 70 घरों को लगाई आग, जिरीबाम में भेजे गए कमांडो, SP पर कार्रवाई

Sun, 09 Jun 2024 01:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 09 Jun 2024 01:57 AM IST
सार

मणिपुर के जिरीबाम में एक व्यक्ति की हत्या के बाद से भड़की हिंसा के बीच शनिवार की सुरक्षाबलों ने जिरीबाम जिले में मैतेई समुदाय के 239 से अधिक लोगों को उनके गांवों से निकाला गया है। गांव से सुरक्षित निकाले गए लोगों को जिरीं स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के राहत शिविर में रखा गया है।

विज्ञापन
Militants burn police posts and 70 houses in Manipur commandos to Jiribam
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के जिरीबाम में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के बीट ऑफिस सहित 70 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद हथियारों से लैस संदिग्ध उग्रवादी गांवों में बेखौफ घूमते नजर आए। हालात की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर पुलिस की एक कमांडो टुकड़ी को शनिवार सुबह इंफाल से हवाई मार्ग से जिरीबाम भेजा गया। अन्य जिलों से भौ सुरक्षाबल भेजे गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादियों ने शुक्रवार मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे बराक नदी के किनारे चोटोबेकरा और जिरी पुलिस चौकी में आग लगा दी। उग्रवादियों ने लमताई खुनौ, मोधुपुर इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर कई हमले किए और जिले के बाहरी इलाकों में 70 से ज्यादा घरों को आग लगा दी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित तौर पर, दूसरे समुदाय के उग्रवादियों के हत्या किए जाने के बाद हिंसा फैली थी। जिरीबाम प्रशासन ने छह तारीख से बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया। इस बीच, जिरी के विधायक और मणिपुर के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. बिमोल अकोइजाम ने बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है। 

विज्ञापन

नवनिर्वाचित सांसद का आरोप, शहर के बाहरी इलाकों में सुरक्षा नहीं
मणिपुर के जिरीबाम में एक व्यक्ति की हत्या के बाद से भड़की हिंसा के बीच शनिवार की सुरक्षाबलों ने जिरीबाम जिले में मैतेई समुदाय के 239 से अधिक लोगों को उनके गांवों से निकाला गया है। गांव से सुरक्षित निकाले गए लोगों को जिरीं स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के राहत शिविर में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक ए घनश्याम शर्मा का तबादला कर दिया गया है। राहत शिविर में आए अधिकांश लोग जिरीबाम शहर से 30 किमी से अधिक दूर ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इसबीच, इनर मणिपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने राज्य सरकार से जिरीबाम जिले के लोगों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी लोगों को नहीं दी जा रही सुरक्षा 
अकोइजाम ने कहा, कुछ अतिरिक्त बल पहुंच गए हैं। शहर के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है, लेकिन बाहरी क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही है। मणिपुर में मैतेई समुदाय और कुकी आदिवासी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष पिछले वर्ष तीन मई से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed