फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Migration of millionaires from India reduced, 30 percent less than China: Report

Report: भारत से करोड़पतियों का पलायन घटा, चीन से 30 फीसदी कम; 4300 धनकुबेर इस साल छोड़ सकते हैं देश

Wed, 19 Jun 2024 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Jun 2024 11:13 PM IST
सार

Report: रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस वर्ष करीब 4300 करोड़पति भारत छोड़ सकते हैं। इनमें अधिकतर के यूएई में जाकर बसेंगे। पिछले साल इसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 5100 भारतीय करोड़पति विदेश में जाकर बस गए।

विज्ञापन
Migration of millionaires from India reduced, 30 percent less than China: Report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

भारत अब चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है, लेकिन भारत से करोड़पतियों का कुल पलायन चीन के 30 प्रतिशत से भी कम है। विश्व के करोड़पतियों के पलायन पर हेनले एंड पार्टनर्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस वर्ष करीब 4300 करोड़पति भारत छोड़ सकते हैं। इनमें अधिकतर के यूएई में जाकर बसेंगे। पिछले साल इसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 5100 भारतीय करोड़पति विदेश में जाकर बस गए।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक भारत से हर साल हजारों करोड़पति देश छोड़ते हैं और इनमें से कई संयुक्त अरब अमीरात में चले जाते हैं। पिछले दशक में 85 फीसदी की संपत्ति वृद्धि के कारण बाहर जाने वाले लोगों को लेकर चिंता कम हो सकती है। क्योंकि हर वर्ष देश छोड़कर जाने वालों की तुलना में कई अधिक नए करोड़पति तैयार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले भारत का करोड़पतियों के प्रवास के मामले में चीन और ब्रिटेन के बाद विश्व स्तर पर तीसरा स्थान होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed