फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Migrant laborers returning to Maharashtra, 8 of 11 trains to Mumbai from UP and Bihar full till June 30

महाराष्ट्र वापस लौट रहे प्रवासी मजदूर, यूपी और बिहार से मुंबई जाने वाली 11 में से 8 ट्रेन फुल

Sun, 28 Jun 2020 03:39 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sun, 28 Jun 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers returning to Maharashtra, 8 of 11 trains to Mumbai from UP and Bihar full till June 30
यूपी और बिहार से मुंबई जाने वाली 11 में से 8 ट्रेन फुल - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश और बिहार से मुंबई के लिए 30 जून तक चलने वाली 11 ट्रेनों में से आठ ट्रेनें पूरी तरह से फुल हो चुकी हैं। लॉकडाउन के दौरान अपने घरो को जाने को बेताब प्रवासी मजदूरों ने अब फिर महाराष्ट्र वापस लौटना शुरू कर दिया है। मुंबई से 11 ट्रेनों के डाटा से पता चलता है कि 26 जून से 30 जून के बीच चलने वाली ट्रेनों में से आठ ट्रेनों के सभी टिकट बिक चुके हैं। 

विज्ञापन


10 लाख प्रवासी मजदूरों ने लॉकडाउन के दौरान अपने गृह राज्यों की यात्रा करने के लिए राज्य में पंजीकरण किया था। इनमें से सात लाख ने ट्रेन से और लगभग दो लाख ने परिवहन के अन्य साधनों से यात्रा की। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंदर भाकर ने कहा, हम एक जून से दो लाख से अधिक यात्रियों को लेकर आए हैं, जब विशेष ट्रेनें चलने लगी थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुरुआत में ट्रेनों की सीट 70 फीसदी भरी हुई थीं लेकिन अब कुछ ट्रेनों में लगभग 100 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। मुंबई से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात समेत महाराष्ट्र के बाहर आठ स्थानों के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक तीन लाख से अधिक यात्री मध्य रेलवे से यात्रा कर चुके हैं। मध्य रेलवे मुंबई से 15 मार्गों पर ट्रेनों का संचालन करता है। एक सूत्र ने बताया कि करीब 2.5 लाख प्रवासी यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल से हैं।

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि लगभग 15,000 प्रवासी प्रतिदिन वापस लौट रहे हैं, क्योंकि उद्योगों और व्यवसायों को फिर से खोलने की अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed