{"_id":"5fc342deb26a461e38514f6c","slug":"mig-29-crash-news-pilot-nishant-singh-viral-letter-for-marriage-permission-whose-search-operation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिग-29 क्रैश में लापता पायलट का वायरल हुआ था शादी की अनुमति के लिए लिखा पत्र, पढ़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिग-29 क्रैश में लापता पायलट का वायरल हुआ था शादी की अनुमति के लिए लिखा पत्र, पढ़ें
Sun, 29 Nov 2020 12:20 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
कमांडर निशांत सिंह का पत्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरब सागर में गिरे मिग-29के फाइटर जेट के लापता कमांडर निशांत सिंह का एक पत्र इस साल मई में वायरल हुआ था। दरअसल, मई की शुरुआत में सिंह ने अपने कमांडिंग ऑफिसर को अपनी शादी की अनुमति लेने के लिए यह पत्र लिखा था। वहीं, इसके जवाब में कमांडिंग ऑफिसर द्वारा लिखा गया पत्र भी चर्चा का विषय बना था।
विज्ञापन
दरअसल, निशांत ने अपने पत्र में अपनी ट्रेनिंग का जिक्र किया और शादी की इजाजत बेहद ही मिलिट्री अंदाज में ली थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं आप पर बम गिराने वाला हूं, लेकिन मुझ पर परमाणु बम (शादी का) गिरने वाला है। कोरोना के चलते सबकुछ बंद है, इसलिए हमें माता-पिता जूम पर आशीर्वाद देंगे। आप जिस तरह शादी की वेदी पर चढ़े हैं, इसी तरह मैं भी चढ़ने वाला हूं, ताकि लाइन ऑफ ड्यूटी के बाहर शांतिपूर्वक जिंदगी बिता सकें।'
विज्ञापन
जारी है पायलट की तलाशी का अभियान
निशांत सिंह की तैनाती आईएनएस हंस नेवल बेस पर 303 आईएनएस स्क्वॉड्रन में थी। गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय नौसेना का एक मिग-29के लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। एक पायलट मिल गया है जबकि दूसरे को सतह और आसमान के जरिए ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
पश्चिमी नौसेना कमान के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मिग-29के विमान के कमांडर की खोज के लिए तलाशी अभियान 40 घंटे बाद भी जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि पायलट कमांडर निशांत सिंह की खोज में और अधिक यंत्र और विमान लगाए गए हैं।
मिग-29के विमान ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी थी और यह गुरुवार शाम को दो पायलटों के साथ अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जहाज के दो पायलटों में से प्रशिक्षु पायलट को बचा लिया गया है, जबकि कमांडर निशांत सिंह दुर्घटना के बाद भी लापता हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि वायु और नौसेना की इकाइयों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। आईएनएस विक्रमादित्य मालाबार अभ्यास के दूसरे चरण का हिस्सा था जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं शामिल थीं। 17 से 20 नवंबर तक चले बड़े नौसेना अभ्यास में विमान वाहक पोत पर मिग-29के का बेड़ा भी शामिल था।