{"_id":"646ba67f6761e72555021217","slug":"mig-29-additional-fuel-tank-dislodges-during-training-falls-in-forest-latest-news-update-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MiG-29: बंगाल के कलाईकुंडा एयर स्टेशन के मिग-29 का ड्रॉप टैंक गिरा, कोई नुकसान नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MiG-29: बंगाल के कलाईकुंडा एयर स्टेशन के मिग-29 का ड्रॉप टैंक गिरा, कोई नुकसान नहीं
Mon, 22 May 2023 10:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 22 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयर स्टेशन लौटते समय सोमवार को मिग-29 का वेंट्रल ड्रॉप टैंक उखड़ कर जंगलों में गिर गया। इसमें किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि यह मिग-29 नियमित प्रशिक्षण के बाद वापस कलाईकुंडा एयर स्टेशन लौट रहा था।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, सोमवार को एक मिग-29 निमयमित प्रशिक्षण मिशन पर था। कलाईकुंडा एयरबेस पर लौटते समय, वेंट्रल ड्रॉप टैंक, जो अतिरिक्त ईंधन ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है, उखड़ गया और केकेडी एयरबेस के पास एक निर्जन जंगल में गिर गया। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। ड्रॉप टैंक का पता लगा लिया गया है और इसे नागरिक प्रशासन के समन्वय से केकेडी लाया जा रहा है। विशेष टीम द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन