फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA to declare Union Home Minister Special Operation Medal-2022 on Sardar Patel birth anniversary

MHA: 31 अक्तूबर को होगी केंद्रीय गृह मंत्री के ऑपरेशन मेडल की घोषणा, जानें क्यों दिया जाता है पुरस्कार

Sat, 29 Oct 2022 08:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 29 Oct 2022 08:07 PM IST
सार

23 जुलाई, 2018 को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने  'केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष अभियान पदक' की शुरुआत की थी। ये पदक पूरे भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन
MHA to declare Union Home Minister Special Operation Medal-2022 on Sardar Patel birth anniversary
भारतीय सेना - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 'केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक-2022' की घोषणा करेगा। इसे लेकर इस सप्ताह की शुरुआत में गृह मंत्रालय के पुलिस डिवीजन- I ने एक आंतरिक आदेश भी जारी किया था। अपने आदेश में उसने बताया था कि वर्ष 2022 के लिए "केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष ऑपरेशन पदक" 31 अक्टूबर, 2022 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर की जाएगी। 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बड़े पैमाने पर देश भर में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम मनाया जाएगा।   
विज्ञापन


23 जुलाई, 2018 को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 'केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष अभियान पदक' की शुरुआत की थी। ये पदक पूरे भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है। सुरक्षा बलों को आतंकवाद, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियानों के लिए यह पदक प्रदान किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार के लिए सभी सिफारिशें विशेष अभियान के तीन महीने के भीतर गृह मंत्रालय को भेजी जाती हैं। गृह मंत्रालय में एक समिति सभी नामांकनों की जांच करती है और पुरस्कार के लिए सिफारिश करती है। केंद्रीय गृह मंत्री गृह मंत्रालय की चयन समिति द्वारा अनुशंसित पुरस्कार विजेताओं की अंतिम सूची को मंजूरी देने के लिए सक्षम प्राधिकारी हैं।

 
प्रत्येक विजेता को पदक के साथ केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र (स्क्रॉल) प्रदान किया जाता है। एक वर्ष में, पुरस्कार के लिए केवल तीन स्पेशल ऑपरेशन पर विचार किया जाता है। असाधारण परिस्थितियों में, पुरस्कार केवल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए पांच विशेष अभियानों के लिए दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed