{"_id":"5d2d905a8ebc3e6cc17ca93b","slug":"mha-said-963-terrorists-neutralised-in-jammu-kashmir-by-security-and-defence-personnel-since-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने बताया- 2014 से अब तक घाटी में मारे गए 963 आतंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय ने बताया- 2014 से अब तक घाटी में मारे गए 963 आतंकी
Tue, 16 Jul 2019 02:22 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में 963 आतंकियों को मार गिराया गया है। इन आतंकियों को भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने राज्य में हुई विभिन्न मुठभेड़ों और एंटी-कॉम्बिंग ऑपरेशनों के दौरान मारा है। वहीं इस समयावधि के दौरान हमारे 413 जवान शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण सेना आतंकवादियों को ढेर करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। मंत्रालय के अनुसार प्रत्येक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के प्रत्येक मुख्यालय में एक कल्याण अधिकारी (वेलफेयर ऑफिसर) होता है।
विज्ञापन
इसके अलावा हर यूनिट स्तर पर कल्याण अधिकारी की नियुक्ति की गई जो ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सुरक्षाबलों के परिवार का ध्यान रखते हैं। सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने राज्यसभा में बताया था कि 2018 में जम्मू-कश्मीर में 318 आतंकी हमले हुए। जबकि 2017 में यह संख्या 187 से ज्यादा थी।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद विजय गोयल को दिए लिखित जवाब में सरकार ने आगे कहा कि सेना और सुरक्षाबलों ने मुछभेड़, घुसपैठ के दौरान मुठभेड़ और आतंकी घटनाओं के दौरान 265 आतंकवादियों को मार गिराया है। उसी साल आतंकवाद निरोधी अभियान में सेना के 43 जवान शहीद हुए।
भारत ने वर्ष 2019 में भी कई आतंकी हमले देखे हैं। जिसमें 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ आत्मघाती आतंकी हमला भी शामिल है। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। जून में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में पांच सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।
इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल-उमर मुजाहिद्दीन ने ली थी। आतंकवादियों ने सुरक्षा गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया था।