फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA: high powered Enquiry Committee set up by Indian govt submitted report on information of US officials

MHA: अमेरिकी अधिकारियों की जानकारी पर भारत सरकार की उच्च स्तरीय जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट

Wed, 15 Jan 2025 03:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 15 Jan 2025 03:51 PM IST
सार

MHA: अमेरिकी अधिकारियों से मिली जानकारी पर भारत सरकार की एक उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी। इस रिपोर्ट में एक अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। 

विज्ञापन
MHA: high powered Enquiry Committee set up by Indian govt submitted report on information of US officials
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को जानकारी दी कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से प्रदान की गई जानकारी पर भारत सरकार की एक उच्च स्तरीय जांच समिति ने केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में एक अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इस अपराधी के पहले के आपराधिक संबंधों और पृष्ठभूमि की जांच की गई। समिति ने सिफारिश की कि कानूनी कार्रवाई शीघ्रता से पूरी की जानी चाहिए। 

विज्ञापन


नवंबर 2023 में गठित की गई थी उच्च स्तरीय समिति
जांच समिति का गठन भारत सरकार ने नवंबर 2023 में किया था। गृह मंत्रालय ने कहा, अमेरिकी अधिकारियों की ओर से उन संगठित आपराधिक समूहों, आतंकवादी संगठनों, नशीली दवाओं के तस्करों आदि की जानकारी प्रदान की गई थी, जो भारत और अमेरिका दोनों के सुरक्षा हितों को कमजोर कर रहे थे।  
विज्ञापन


जांच में अमेरिकी अधिकारियों ने भी किया सहयोग
मंत्रालय ने कहा, अमेरिकी अधिकारियों की ओर से प्रदान की गई जानकारी को समिति ने गंभीरता से लिया और स्वतंत्र जांच की। इसमें अमेरिकी अधिकारियों ने भी सहयोग किया। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपस में संवाद किया। समिति ने विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों से पूछताछ की और संबंधित दस्तावेजों की भी छानबीन की। लंबी जांच के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी, जिसमें एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इस व्यक्ति के आपराधिक संबंधों और पृष्ठभूमि का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समिति ने इसके अलावा, आपराधिक प्रणाली और प्रक्रियाओं में सुधार की भी सिफारिश की है, ताकि इस तरह के मामलों से निपटने की भारत की क्षमता को मजबूत किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed