{"_id":"5bc51b2bbdec22696e0e429f","slug":"metoo-mallika-s-response-to-allegations-made-against-father-vinod-dua","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#MeToo : पिता विनोद दुआ पर लगे आरोप पर मल्लिका ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo : पिता विनोद दुआ पर लगे आरोप पर मल्लिका ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया के मीटू कैंपेन में तेजी आने के बाद अब इस लिस्ट में वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का नाम भी सामने आया है। फिल्ममेकर निष्ठा जैन ने विनोद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद उनकी बेटी और कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
मल्लिका ने लिखा है, ‘निष्ठा जैन, यदि मेरे पिता तुम्हारे द्वारा लगाए गए आरोपों के दोषी पाए जाते हैं तो ये बर्दाश्त के काबिल नहीं है, ये बेहद दर्दनाक है। मैं शुरू से ही इस कैंपेन के लिए लड़ रही हूं, लेकिन इसमें मेरा नाम घसीटा जाना गलत है।’
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, ‘ये मेरी लड़ाई नहीं है। ये मेरी जिम्मेदारी या बोझ नहीं है। मैं इसे अपने समय पर अपने तरीके से डील करूंगी। मैं इस कैंपेन के साथ हूं और इसके आदर्शों को किसी को खत्म नहीं करने दूंगी।’
विज्ञापन
— Mallika Dua (@MallikaDua) October 14, 2018
Trending Videos
मेरे साथ इधर-उधर करके कोई बच नहीं सकता : लता मंगेशकर
देश में मीटू अभियान के बीच मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने कहा है कि प्रत्येक महिला का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई ऐसी-वैसी हरकत करके बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट मानना है कि सभी कामकाजी महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें उनका उचित स्थान दिया जाना चाहिए। यदि कोई उसे उसके हक से वंचित करता है, तो उसे सबक सिखाया जाना चाहिए।