फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   #MeToo : government can order MJ Akbar to give resignation

#MeToo Exclusive : सफाई के बावजूद खतरे में एमजे की कुर्सी, इस्तीफा देने का निर्देश दे सकती है भाजपा

Mon, 15 Oct 2018 05:08 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
#MeToo : government can order MJ Akbar to give resignation

विदेश से लौटने के बाद यौन शोषण के आरोपों पर भले ही विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने मीडिया में सफाई दे दी है, मगर उनकी कुर्सी अभी भी मुश्किल में है। सत्ता के गलियारों में कानाफूसी चल रही है कि भाजपा नेतृत्व उन्हें नैतिकता के आधार पर खुद ही पद छोड़ने की घोषणा करने का निर्देश दे सकता है। 

विज्ञापन


हालांकि, पार्टी और सरकार में एक बड़ा वर्ग यह मानता है कि चूंकि सारे आरोप एमजे अकबर के मंत्री बनने से पहले के हैं, ऐसे में उनके इस्तीफे से पार्टी और सरकार की छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचने वाला है। 

विज्ञापन

जल्द देंगे पार्टी नेतृत्व के आगे सफाई

#MeToo : government can order MJ Akbar to give resignation

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अकबर ने फिलहाल मीडिया के माध्यम से आरोपों पर सफाई दी है। वह जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी सफाई देंगे। संभवत: इसी दौरान उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा देने का निर्देश दिया जा सकता है। 

वैसे भी उनसे जुड़े आरोपों का सिलसिला शुरू होते ही शीर्ष नेतृत्व ने उनके भविष्य को ले कर गंभीर मंथन किया था। उस समय तक एमजे की कुर्सी बचती दिख रही थी। तब शीर्ष नेतृत्व ने इस मामले में इंतजार करने का फैसला किया था। मगर बाद में आरोपों का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ा और उनकी स्थिति कमजोर होती चली गई। 

आगे भी हो सकती हैं मुश्किलें

#MeToo : government can order MJ Akbar to give resignation

सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक एमजे पर लगे आरोपों का इस सरकार से कोई लेना देना नहीं है। सारे आरोप उस समय के हैं जब अकबर पत्रकारिता में सक्रिय थे। ऐसे में इन आरोपों से सरकार की छवि पर कोई आंच नहीं आ रही। 

हालांकि अब वह सरकार में शामिल हैं और आरोपों पर संज्ञान न लेने पर सरकार और पार्टी की छवि पर असर पड़ेगा। संज्ञान न लेने की स्थिति में आरोपों का सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। हालांकि डर इस बात का है कि बिना सबूतों के लगाए जा रहे आरोपों का सिलसिला अकबर की विदाई के बाद भी जारी रहा तो मुश्किलें खड़ी होंगी। 

विज्ञापन

महिला मंत्री हैं मुखर 

#MeToo : government can order MJ Akbar to give resignation

आरोपों पर सरकार में शामिल कई महिला मंत्री मुखर हैं। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सार्वजनिक तौर पर आरोपों की जांच की सलाह दी है तो दूसरी वरिष्ठ मंत्री स्मृति ईरानी ने मी टू अभियान मामले में महिलाओं के साहस की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed