{"_id":"5bdae69bbdec2269bc7febe4","slug":"metoo-google-1500-employees-walkout-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo : गूगल में एक साथ 1500 कर्मचारियों का वॉकआउट, ज्यादातर महिलाएं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeToo : गूगल में एक साथ 1500 कर्मचारियों का वॉकआउट, ज्यादातर महिलाएं शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
मीटू अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo ने दुनिया के बड़े कॉर्पोरेट दिग्गजों को भी नहीं छोड़ा है। गूगल तक इसकी आंच पहले ही पहुंच चुकी थी| अब महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ गूगल के 1500 कर्मचारी एक साथ खड़े हो गए हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। यौन उत्पीड़न के खिलाफ गूगल के 1500 से ज्यादा कर्मचारी दफ्तर से वॉकआउट कर रहे हैं।
बता दें कि 'फादर ऑफ एंड्रॉयड' कहे जाने वाले एंडी रूबीन पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। गूगल पर आरोप है कि यह बात पता होने के बाद भी कंपनी ने रूबीन को बचाया है। इसी के विरोध में 1500 कर्माचारी एक साथ खड़े हो गए हैं।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एंडी रूबीन पर 2013 में यौन शोषण के आरोप लगे थे। आरोप लगने के बावजूद गूगल ने उन्हें एग्जिट प्लान के तहत 9 करोड़ डॉलर यानी 660 करोड़ रुपए दिए।
विज्ञापन
इससे पहले गूगल एक्स के डायरेक्टर रिचर्ड डेवॉल पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। इसके चलते डेवॉल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। डेवॉल पर आरोप था कि उन्होंने 2013 में जॉब के लिए आवेदन करने आई एक महिला के सामने यौन प्रस्ताव रखा था।
मालूम हो कि पिछले हफ्ते ही गूगल के सीईओ पिचाई ने कहा था कि हम कंपनी में यौन उत्पीड़न के मामले बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि हमने दो साल में यौन उत्पीड़न के 48 आरोपी कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है। जिममें 13 अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को एग्जिट पैकेट नहीं दिया गया।