{"_id":"5bc643f9bdec22699f125c9b","slug":"metoo-another-case-of-me-too-in-tamil-cinema-allegations-against-director-ganeshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: तमिल सिनेमा में ‘मी टू’ का एक और मामला, निर्देशक गणेशन पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeToo: तमिल सिनेमा में ‘मी टू’ का एक और मामला, निर्देशक गणेशन पर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मी टू’ अभियान के जोर पकड़ने के साथ तमिल कवियित्री और फिल्म निर्माता लीना मनीमेकलई ने मंगलवार को आरोप लगाया कि फिल्म निर्देशक सुसी गणेशन ने 13 साल पहले उन्हें अपनी कार में बंद कर दिया था और उन्हें अपने अपार्टमेंट में चलने के लिए धमकाया था। बहरहाल, फिल्म निर्देशक ने आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘झूठा तथा मानहानिजनक’’ बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मनीमेकलई को सोशल मीडिया पर ‘‘निंदात्मक’’ सामग्री फैलाने से रोकने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अदालत में उनके खिलाफ दीवानी और फौजदारी दोनों मानहानि का मुकदमा दायर कर रहा हूं।’’ ये आरोप तब सामने आए हैं जब कुछ दिनों पहले गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने गीतकार वैरामुथू पर दुराचार के आरोप लगाए। गीतकार ने आरोपों को खारिज कर दिया था। लीना ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं अपने अनुभवों के बारे में और लिखने की हिम्मत जुटा रही हूं।
विज्ञापन
मैं इसके साथ शुरू करती हूं। वह फिल्म निर्देशक जिसने मुझे कार में बंद कर दिया था जब मैंने टेलीविजन एंकर के तौर पर शुरुआत की थी, सुसी गणेशन है। उम्मीद है कि और लोग भी आवाज उठाएंगे।’’ उन्होंने 20 फरवरी 2017 के अपने फेसबुक पोस्ट का भी लिंक साझा किया जिसमें उन्होंने निर्देशक का नाम ना लेते हुए अपने साथ हुई कथित घटना के बारे में बताया था।
विज्ञापन