फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meteorological Department says frizzle sizzle winter this season due to weakening La Nina

ला नीना कमजोर पड़ने से इस बार कड़ाके की सर्दी : मौसम विभाग

Thu, 15 Oct 2020 02:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Meteorological Department says frizzle sizzle winter this season due to weakening La Nina
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने इस साल ज्यादा सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, ला नीना के प्रभाव के कारण इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अगर आप शीत लहर की स्थिति के लिए बड़े पैमाने पर कारक को देखते हैं तो ला नीना और अल नीनो की परिस्थितियां इसमें बड़ी अहम भूमिका निभाती हैं। ला नीना के कमजोर पड़ने से पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की ओर से आयोजित वेबिनार में बोलते हुए महापात्रा ने कहा कि 'राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर के चलते सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। शीतलहर के लिए ला नीना की परिस्थितियां बेहद अनुकूल होती हैं।'
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अल नीनो के चलते शीतलहर में कमी आती है। ला नीना और अल नीनो का भारतीय मानसून पर भी प्रभाव पड़ता है। महापात्रा ने कहा कि 'आईएमडी हर साल नवंबर में सर्दियों का पूर्वानुमान जारी करता है, जिससे दिसंबर से फरवरी तक चलने वाले सीजन की गंभीरता का अनुमान मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed