फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Message to Nation by President of India Ram Nath Kovind

राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति का संदेश- महज राजनीतिक सत्ता हासिल करना आजादी का लक्ष्य नहीं

Tue, 14 Aug 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Message to Nation by President of India Ram Nath Kovind
राष्ट्र के नाम संदेश
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को कई अहम लक्ष्यों के हासिल करने के करीब बताते हुए व्यर्थ के मुद्दों में न उलझने की सलाह दी है। 72वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ महज राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल करना नहीं, बल्कि आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के सपनों के भारत का निर्माण करना भी है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को सही अर्थों में भारतीयता से पहचान कराई। राष्ट्रपति ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद हमारी विकास गाथा की दुनिया भर में सराहना हो रही है। ऐसे में हमें ध्यान भटकाने वाले मुद्दों में न उलझ कर देश को आगे ले जाने पर केंद्रित होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुले में शौच मुक्त भारत, सबको घर, सबको बिजली, सभी घरों में गैस कनेक्शन का लक्ष्य पूरा होने के करीब है। राष्ट्रपति ने इस दौरान आजादी की लड़ाई और दुनिया में भारत की पहचान स्थापित करने में महात्मा गांधी की भूमिका को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधीजी ने हमें बताया कि हिंसा से अहिंसा की शक्ति बड़ी है। प्रहार से संयम ज्यादा सराहनीय है और सभ्य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed