फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Merchants Diamond Parcel Replaced with Gutkha Packet Female bus conductor commits suicide in Silvassa

Updates: व्यापारी के हीरे का पार्सल गुटखे के पैकेट से बदला; सिलवासा में महिला बस कंडक्टर ने की आत्महत्या

Sun, 07 May 2023 10:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 May 2023 10:28 PM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा कस्बे में स्मार्ट सिटी बस सेवा की एक महिला कंडक्टर ने टिकट के पैसे चोरी के आरोप में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Merchants Diamond Parcel Replaced with Gutkha Packet Female bus conductor commits suicide in Silvassa
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत में एक व्यापारी से कथित तौर पर ठगी करते हुए उसके 32 लाख के हीरे के पार्सल को गुटखे के पैकेट से बदल दिया गया। पुलिस ने ठगी के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। व्यापारी रुषभ वोरा ने पुलिस शिकायत में कहा है कि आरोपी राहील मंजानी एक हीरा दलाल के रूप में काम करता है। दूसरे व्यापारी को बेचने के बहाने उसने उनके कार्यालय से 32,04,442 रुपये के हीरे लिए। उसने वोरा को दो लाख का अग्रिम भुगतान किया। जब बाकी भुगतान नहीं किया गया तो वोरा ने अपने हीरे वापस मांगे। हीरे के पार्सल को जब खोला गया तो उसमें हीरे नहीं, गुटखा मिला। आरोपी पर भादंसं के तहत धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 

टिकट के पैसे चोरी के आरोप में महिला  ने की आत्महत्या
केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा कस्बे में स्मार्ट सिटी बस सेवा की एक महिला कंडक्टर ने टिकट के पैसे चोरी के आरोप में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सिलवासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सरस्वती भोया (23) ने शनिवार दोपहर बरादपाड़ा गांव में अपने घर में फांसी लगा ली। रविवार को हुई इस घटना के विरोध में बस सेवा के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया, जिससे कस्बे के नागरिकों को परेशानी हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने लगाया आरोप
मृतक महिला के पिता सोनात भोया ने बताया कि उनकी बेटी पर चोरी का आरोप लगने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि सरस्वती ने दावा किया था कि वह निर्दोष है और अपनी बेगुनाही का दावा करने के लिए मुझे बस मैनेजर से मिलने ले गई। हालांकि, उसकी शिकायत सुनने के बजाय मैनेजर ने उसे अपमानित किया। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
 

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही
सिलवासा स्मार्ट सिटी के सीईओ चार्मी पारेख ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला स्मार्ट सिटी बस सेवा चलाने के लिए अनुबंधित एक निजी एजेंसी की कर्मचारी थी। उन्होंने कहा कि आत्महत्या का असली कारण पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed