फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mephedrone seizure: According to cops, Drug concealed in ready-to-eat food packets was smuggled to London

Mephedrone: खाने के पैकेट के जरिए लंदन से नशीली दवाओं का कारोबार, पुणे पुलिस का खुलासा; जानें पूरा मामला

Wed, 21 Feb 2024 07:09 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 07:09 PM IST
सार

लंदन से कूरियर के जरिए प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन की तस्करी की जा रही थी। पुणे पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि नशे के कारोबार में अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Mephedrone seizure: According to cops, Drug concealed in ready-to-eat food packets was smuggled to London
महाराष्ट्र पुलिस। - फोटो : social media

विस्तार

मेफेड्रोन को लेकर पुणे पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच, पुलिस ने मामले से जुड़े बड़े खुलासे किए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक रेडी-टू-ईट वाले खाने के पैकेट के जरिए मेफेड्रोन की तस्करी की जा रही थी। जांच में पता चला कि प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन की तस्करी को दिल्ली में एक कूरियर फर्म के जरिए अंजाम दिया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि अब तक पुणे और दिल्ली के कई स्थानों से लगभग 1700 किलोग्राम मेफेड्रोन को जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


मेफेड्रान मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि जांच में पता चला कि तस्करों द्वारा नए तरीके से वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच के लिए पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में पुणे पुलिस टीम को मेफेड्रान मिली। शहर के कई हिस्सों से इस तरह की कार्रवाई की गई, जहां से प्रतिबंधित दवा बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई प्रतिबंधित दवाई का मूल्य तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुमान है। जांच में दिल्ली स्थित कई कूरियर फर्म के संलिप्तता होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


लंदन से कूरियर के जरिए चल रहा था नशे का खेल
मामले की जानकारी देते हुए अमितेश कुमार ने कहा कि हमें पता चला है कि रेडी-टू-ईट वाले खाने के पैकेटों में छिपाकर प्रतिबंधित दवा दिल्ली स्थित एक कूरियर कंपनी के जरिए से लंदन भेजा गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कूरियर कंपनी के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। इस दवा की पूरी मात्रा का निर्माण कुरकुंभ एमआईडीसी स्थित इकाई में किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया खुलासा- पुलिस
दिल्ली और पुणे ऑपेशन के अलावा महाराष्ट्र के सांगली में भी कुछ ड्रग्स जब्त किए गए। अमितेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने दो करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन की जब्ती के साथ जांच शुरू की थी, जो अब लगभग 1,700 किलोग्राम तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed