फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mentally unwell child reunited with parents due to pendant with QR code

तकनीक का कमाल: मुंबई में खेलते हुए रास्ते से भटका नाबालिग, QR कोड की मदद से पुलिस ने मां-बाप से मिलाया

Sat, 13 Apr 2024 01:49 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Apr 2024 01:49 AM IST
सार

Mumbai: मुबई पुलिस ने क्यूआर कोड के जरिए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग को उसके माता-पिता से मिलाया। 12 वर्षीय बच्चा खेलते हुए बस में चढ़ा था और लापता हो गया था।

विज्ञापन
Mentally unwell child reunited with parents due to pendant with QR code
क्यूआर कोड ने बच्चे को मां-बाप से मिलाया - फोटो : एक्स/मुंबई पुलिस

विस्तार

मुबई पुलिस ने क्यूआर कोड के जरिए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग को उसके माता-पिता से मिलाया। मामला कोलाबा थाना क्षेत्र का है। 12 वर्षीय लड़का खेलते हुए बस में चढ़ा था और फिर लापता हो गया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बच्चे को गुरुवार को शहर के दक्षिणी हिस्से में कोलाबा में भटकते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि बच्चा लोगों को कुछ भी बताने में सक्षम नहीं था। लोगों को लगा कि वह रास्ता भटक गया है और मुश्किल में है, इसलिए उन्होंने उससे संपर्क किया। एक व्यक्ति उसे पुलिस के पास ले आया। अधिकारी ने बताया, बच्चे की गुमशुदगी की सूचना सभी पुलिस थानों को भेजी गई थी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों में से एक को बच्चे के गले में एक लॉकेट लटका मिला। जिसके अंदर एक क्यूआर कोड मिला। जिसे स्कैन करने पर एक फोन नंबर का पता चला। यह फोन नंबर एक एनजीओ से जुड़ा था, जो मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए काम करता है। अधिकारी ने बताया कि एनजीओ के एक पदाधिकारी ने पुलिस को बताया कि बच्चा वर्ली का रहने वाला है और उसके माता-पिता सुबह से उसकी तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 उन्होंने बताया कि बच्चे को कुछ समय बाद पुलिस थाने में उसके माता-पिता से मिलाया गया। अधिकारी ने कहा, यह हमारे लिए बड़ी राहत की बात है कि हम बच्चे को उसके माता-पिता के पास सुरक्षित पहुंचा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed