फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mentally unstable man makes hoax call after missing express train in Gujarat; detained

Gujarat: मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने किया फर्जी कॉल, ट्रेन में बम होने की दी सूचना; हिरासत में लिया गया

Sat, 30 Dec 2023 07:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Dec 2023 07:35 PM IST
सार

Gujarat: पश्चिम रेलवे के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद स्टेशन से रवाना हुई। यात्री अमित सिंह की ट्रेन छूट गई और उसने शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके दावा किया कि अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम है।

विज्ञापन
Mentally unstable man makes hoax call after missing express train in Gujarat; detained
तवी एक्सप्रेस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन को  मेहसाणा स्टेशन पर रोक दिया गया। दरअसल, एक व्यक्ति ने अहमदाबाद में ट्रेन छूटने के बाद कथित तौर पर उसमें बम होने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

हिरासत में लिया गया आरोपी
अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस ने मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पश्चिम रेलवे के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद स्टेशन से रवाना हुई। यात्री अमित सिंह की ट्रेन छूट गई और उसने शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके दावा किया कि अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक की गई गहन जांच
उन्होंने बताया कि ट्रेन को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मेहसाणा स्टेशन पर रोका गया। बम निरोधक एवं श्वान दस्तों की मदद से करीब डेढ़ घंटे तक उसकी गहन जांच की गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन में एक लावारिस सामान बैग के अलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिसमें आरोपी व्यक्ति का फोन नंबर और पता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बैग को अहमदाबाद में ट्रेन में डाल दिया और समय पर चढ़ने में विफल रहा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने दूसरी ट्रेन पकड़ी और उसे उंझा रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन

आत्महत्या की बनाई थी योजना
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले अमित सिंह अहमदाबाद में रहते थे और बेरोजगार थे। अधिकारी ने बताया कि वह पिछले तीन-चार महीने से आर्थिक  दिक्कतों से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा,'आरोपी ने जोधपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने और वहां आत्महत्या करने की योजना बनाई थी। उसने ट्रेन छूटने के बाद हताशा और चिंता के कारण यह फर्जी कॉल किया।' उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों और मेहसाणा पुलिस के कर्मियों ने श्वान दस्ते की मदद से ट्रेन की तलाशी ली। लेकिन, उन्हें एक लावारिस बैग मिला जिस पर अमित सिंह का नाम लिखा था। 

प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया
उन्होंने कहा, 'हमें बैग में कीटनाशक की एक बोतल मिली। जिसका इस्तेमाल व्यक्ति अपनी आत्महत्या करने के लिए करना चाहता था। जब उनकी ट्रेन छूट गई तो उन्होंने अहमदाबाद शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया। वह मानसिक रूप से अस्थिर हैं, और हम उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ले गए हैं। हम प्राथमिकी दर्ज करेंगे और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed