फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Men should also know what is the menstrual cycle.

पुरुषों को भी जानना चाहिए, मासिक धर्म क्या होता है

Wed, 23 Jan 2019 09:06 PM IST
टीम डिजिटल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: टीम डिजिटल Updated Wed, 23 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Men should also know what is the menstrual cycle.
file photo
लगभग 12 वर्ष की अवस्था के बाद हर लड़की को मासिक धर्म होना शुरू हो जाता है। यह एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हर लड़की के साथ होता है। लेकिन इसके बाद भी समाज में इस पर कोई खुलापन नहीं है। लड़कियां इसके बारे में अपने ही घर पर बताने से डरती हैं। इससे उनके अंदर कई मानसिक और शारीरिक समस्य़ाएं उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस समय पर बच्चियों को सही मार्गदर्शन नहीं मिलता तो इससे उनकी उलझनें गंभीर रुप भी धारण कर सकती हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए एबीवीपी ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में एक कार्यक्रम 'यस, आई ब्लीड' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के जरिए महिला छात्रों को यह समझाने की कोशिश की गई कि मासिक धर्म या 'ब्लीडिंग' होने में कोई बुराई नहीं है और इस स्थिति में उन्हें कैसे रहना चाहिए।
विज्ञापन


एबीवीपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मोनिका चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि एक महिला होने के नाते वे यह बात बेहतर ढंग से समझती हैं कि ऐसे समय में महिलाओं को कितनी परेशानी होती है। ऐसे में उनका प्रयास था कि इस तरह के कार्यक्रम से न सिर्फ महिलाएं, पुरुषों को भी जागरुक किया जाए। क्योंकि इस तरह की समस्या से अनजान रहने पर वे अपने ही परिवार की मां, बहन या बेटी से उतनी संवेदनशीलता नहीं दिखा पाते जितनी कि आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में अक्सर पिता यह समझते हैं कि बच्ची पढ़ने में ध्यान नहीं देना चाहती या किसी वजह से बहाने बना रही है, लेकिन अगर वे उनकी मानसिक परिस्थिति से वाकिफ हों तो वे ऐसे समय पर अपनी बेटियों को ज्यादा सहयोग दे पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिका चौधरी ने बताया कि महिला छात्रों की समस्या को देखते हुए ही उन्होंने पिछले वर्ष दिल्ली के 51 कालेजों-स्कूलों में पैड्स मशीनें लगवाईं थीं। आगे भी संगठन के द्वारा उनकी कोशिश अधिक से अधिक जगहों पर सैनिटरी नैपकिन बांटने वाली मशीनें लगवाई जाएं। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी शिरकत की और उन्होंने युवा छात्रों से महिलाओं की समस्याओं के प्रति ज्यादा जागरुक होने की अपील की।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed