फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Members of Rajinikanth fan club stage demonstration request actor to not to enter politics

चेन्नई में रजनीकांत के फैन्स का प्रदर्शन, सुपरस्टार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की

Sun, 10 Jan 2021 11:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 10 Jan 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Members of Rajinikanth fan club stage demonstration request actor to not to enter politics
रजनीकांत के फैंस कर रहे प्रदर्शन - फोटो : ANI

राजनीति में अपना कदम रखने वाले दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स उनके एक फैसले से खासे नाराज नजर आ रहे हैं। रजनीकांत ने पिछले साल राजनीति में आने का एलान किया था और बताया था कि वो जनवरी 2021 में अपनी पार्टी के नाम का एलान करेंगे।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले सुपरस्टार रजनीकांत की हालत काफी खराब हो गई थी और उन्होंने राजनीति में ना आने का फैसला किया था। हालांकि उनके फैन्स इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे हैं और चेन्नई में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं। उन्होंने अभिनेता रजनीकांत से अपील की है कि वो अपने इस फैसले को वापस लें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण भारत में रजनीकांत के फैन्स की जनसंख्या बहुत ज्यादा है। जब रजनीकांत ने राजनीति में वापसी ना करने का फैसला किया तो उनके फैन्स खासे नाराज हो गए। वो अपने सुपरस्टार से यह फैसला वापल लेने की मांग कर रहे हैं। रविवार को रजनीकांत फैन क्लब के सदस्यों ने चेन्नई में विरोध प्रदर्शन किया।


रजनीकांत ने एक पत्र के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वो अब राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी तबीयत खराब होना और अस्पताल में मेरा भर्ती होना मानो भगवान की चेतावनी थी। मेरा अभियान महामारी के बीच लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ काम करने वाले हर किसी शख्स का धन्यवाद करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed