फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MeitY writes a strong communication to Twitter registering objection on use of Manipulated Media tag

टूलकिट मामला : सरकार ट्विटर की कार्रवाई से नाराज, कहा- ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ टैग को जल्द हटाएं!

Fri, 21 May 2021 06:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 21 May 2021 06:41 PM IST
सार

ट्विटर द्वारा संबित पात्रा के एक ट्वीट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ टैग दिए जाने के बाद से संचार मंत्रालय ने कड़ी आपत्ती जताई है। मंत्रालय ने ट्विटर से कहा कि मामले की जांच चल रही है, अत: वह ‘टूलकिट’ मामले में भाजपा नेताओं के ट्वीट को ‘तोड़-मरोड़कर पेश किए गए मीडिया की श्रेणी’ से हटाए।  

विज्ञापन
MeitY writes a strong communication to Twitter registering objection on use of Manipulated Media tag
ट्विटर - फोटो : social media

विस्तार

'टूलकिट' मामले को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने हैं। वहीं ट्विटर ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के एक ट्वीट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ टैग बता दिया जिसके बाद से सरकार हमलावर हो गई।    संचार मंत्रालय ने भाजपा नेताओं के ट्वीट को ‘तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया मीडिया’ टैग दिये जाने को लेकर ट्विटर पर ऐतराज जताया है। मंत्रालय ने ट्विटर से कहा कि मामले की जांच चल रही है, अत: वह ‘टूलकिट’ मामले में भाजपा नेताओं के ट्वीट को ‘तोड़-मरोड़कर पेश किये गये मीडिया की श्रेणी’ से हटाएं। संचार मंत्रालय ने कहा कि ट्विटर तब तक अपना फैसला नहीं सुना सकता जबतक इस मामले की जांच चल रही हो। ट्विटर द्वारा इस तरह की कार्रवाई उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न  लगाती है।   

विज्ञापन


बता दें कि संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट कर लिखा था कि कांग्रेस पार्टी ने एक टूलकिट तैयार की है, जिसके जरिए बुद्धिजीवी केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की एक पीआर एक्सरसाइज बताया है। इस ट्वीट में संबित पात्रा ने एक कागज भी शेयर किया था, जिसमें कांग्रेस का लेटरहैड था। इस पत्र में जानकारी दी गई थी कि किस तरह ट्वीट साझा करना है।
विज्ञापन


संबित पात्रा के उस ट्वीट पर अब ट्विटर ने एक्शन लिया है और उसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की छवि को बिगाड़ने का काम कर रही है। ट्विटर की पॉलिसी के मुताबिक, अगर किसी जानकारी को आपने ट्वीट किया है और उसका सोर्स सटीक नहीं है और उसमें उपलब्ध जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है। ये लेबल वीडियो, ट्वीट, फोटो या अन्य किसी भी कंटेंट पर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed