फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mehul Choksi got citizenship of Antigua, you can also become citizen here in just 12 Bitcoins

चोकसी सहित 28 भारतीयों ने किया आवेदन, केवल 12 बिटकॉइन में मिलती है ऐंटीगुआ की नागरिकता

Fri, 27 Jul 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Mehul Choksi got citizenship of Antigua, you can also become citizen here in just 12 Bitcoins
Mehul Choksi

पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपया का चूना लगाने वाले भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी को एेंटीगुआ की नागरिकता प्रदान कर रहे हैं। इसकी वजह से वहां सियासी भूचाल आ गया है। इन देशों की विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन से जवाब मांगा है। एक डाटा का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि 2014 से 28 भारतीयों ने एेंटीगुआ की नागरिकता के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


एेंटीगुआ क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और एंडी रोबर्ट्स का घर है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि वह इस बात की जांच करेंगे कि यह भारतीय कौन हैं। सात भारतीयों को 1 जनवरी और 30 जून 2017 के बीच नागरिकता दी गई है। निवेश इकाई द्वारा नागरिकता (सीआईयू) की अर्धवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी लोगों ने इस कैरिबियाई देश में 2 लाख डॉलर का निवेश किया है। सीआईयू एेंटीगुआ के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन


एंटिगुआ किसी भी विदेशी नागरिक को दोहरी नागरिकता देता है। विदेशी नागरिक को वहां नेशनल डिवेलपमेंट फंड 1 लाख डॉलर का निवेश या सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए रियल एस्टेट या किसी पहले से स्वीकृत व्यापार में निवेश करना होता है। एक बार एंटिगुआ का पासपोर्ट मिलने के बाद ऐसे व्यक्ति 132 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं और इनका प्रत्यर्पण भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आप चाहें तो केवल 12 बिटकॉइन को वर्तमान कीमत पर बेचकर भी एेंटीगुआ की नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं, या फिर चाहें तो केवल एक लाख यूएस डॉलर का निवेश भी कर सकते हैं। यह राशि शख्स पर निर्भर करने वाले लोगों की संख्या के आधार पर बढ़ सकती है। इसके बारे में वहां के प्रधानमंत्री ब्राउन का कहना है कि इसके जरिए क्रिप्टोकरेंसी धारकों के लिए नागरिकता लेना आसान हो जाएगा। भुगतान के इस तरीके से दुनियाभर के लोग एेंटीगुआ की तरफ आकर्षित होंगे।

संसद में दिए बयान में ब्राउनी ने कहा, 'सच्चाई यह है कि इससे हमारा बाजार बढ़ेगा क्योंकि हमारे पास बहुत सारे क्रिप्टोकरेंसी निवेशक हैं जो नागरिकता लेना चाहते हैं लेकिन केवल क्रिप्टोकरेंसी में ही भुगतान कर सकते हैं। यदि आप क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार नहीं करते हैं तो आप उस बाजार से दूर हो जाते हैं।'


सरकार द्वारा सीआईयू कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद 1,121 लोगों ने नागरिकता के लिए आवेदन किया है। इस सूची में सबसे ज्यादा संख्या चीन की है। चीन के 478 नागरिकों ने नागरिकता पाने के लिए आवेदन किया है। चोकसी को नवंबर 2017 में एेंटीगुआ की नागरिकता मिल गई थी। हालांकि दूसरे भारतीयों के नाम अभी तक पता नहीं चले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed