{"_id":"5da265bf8ebc3e93a04e97c5","slug":"mehul-choksi-also-committed-fraud-of-44-1-crore-from-punjab-and-sindh-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहुल चोकसी ने पंजाब एंड सिंध बैंक से भी की 44.1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेहुल चोकसी ने पंजाब एंड सिंध बैंक से भी की 44.1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
Sun, 13 Oct 2019 05:16 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Oct 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) के साथ भी लगभग 44.1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पीएसबी ने शनिवार को इसका खुलासा किया। पिछले महीने बैंक ने चोकसी को ‘विलफुल डिफॉल्टर’ घोषित करने को लेकर नोटिस जारी किया। बैंक ने उसके खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीएसबी अधिकारियों के मुताबिक, चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड ने उससे लोन लिया था। चोकसी कंपनी के निदेशक के साथ गारंटर भी है। लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने 31 मार्च, 2018 को उसे एनपीए में डाल दिया। बैंक को फरवरी में पता चला कि चोकसी और उसका परिवार देश छोड़कर फरार हो चुका है।
विज्ञापन
बैंक ने चोकसी को कर्ज की राशि, ब्याज और अन्य शुल्क 23 अक्तूबर, 2018 तक भुगतान करने के लिए कहा था, लेकिन भुगतान नहीं करने पर 17 सितंबर, 2019 को पीएसबी ने चोकसी को विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया। इसके साथ ही वह उन 27 अन्य डिफॉल्टरों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने बैंक के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन