{"_id":"5d8e7d5a8ebc3e01557e6f56","slug":"mehul-choksi-absconding-in-fraud-case-said-can-repay-bank-loans-from-trade-receivables","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामले में फरार मेहुल चोकसी का दावा, कारोबारी प्राप्तियों से चुका सकता हूं बैंक कर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धोखाधड़ी मामले में फरार मेहुल चोकसी का दावा, कारोबारी प्राप्तियों से चुका सकता हूं बैंक कर्ज
Sat, 28 Sep 2019 02:51 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mehul choksi
- फोटो : फाइल फोटो
बैंक धोखाधड़ी में फरार हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी ने कहा है कि उसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स के पास आठ हजार करोड़ रुपये की कारोबारी प्राप्तियां (ट्रेड रिसीवेबल्स) हैं, जिससे वह बैंक ऋण चुकता कर सकता है। शुक्रवार को विशेष जज वीसी बरडे के समक्ष दायर याचिका में उसने यह दावा किया है।
विज्ञापन
इस याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को चोकसी और उसकी फर्मों की सभी संपत्तियों को सुरक्षित करने के निर्देश देने की मांग की गई है। इनमें कारोबारी प्राप्तियों का भी उल्लेख किया गया है, जिन्हें अभी तक ईडी ने अटैच नहीं किया है।
विज्ञापन
एक अन्य आवेदन में चोकसी ने कोर्ट से ईडी को उससे एंटीगुआ में ही पूछताछ करने के निर्देश देने का आग्रह किया है। साथ ही उसने स्वस्थ होकर भारत लौटने तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश होने की इजाजत भी मांगी है।
विज्ञापन