{"_id":"5b838ee642c79246435d767d","slug":"meghalaya-votes-counting-for-assembly-by-election-is-start-sangma-leading","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय विधानसभा उपचुनाव: साउथ तुरा सीट से मुख्यमंत्री संगमा जीते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय विधानसभा उपचुनाव: साउथ तुरा सीट से मुख्यमंत्री संगमा जीते
शिलांग, भाषा
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय में 23 अगस्त को दो विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनावों में सोमवार सुबह मतगणना शुरू हुई। मतगणना शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार के तौर पर साउथ तुरा सीट से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने 8420 मतों से कांग्रेस के शार्लोट को हराया है। वहीं एक अन्य सीट पर मतगणना अभी जारी है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने बताया, "मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड के संगमा दक्षिण तुरा सीट से उपचुनाव में 8,400 मतों से जीते।"
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार के तौर पर साउथ तुरा सीट से चुनाव लड़ा है जबकि रानीकोर सीट से एनपीपी के उम्मीदवार हैं मार्टिन एम डांगगो। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं और विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
खारकोंगोर ने बताया था कि मतगणना के पहले दो चरण के बाद संगमा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार शारलोट डब्ल्यू मोमिन से करीब 5800 मतों से आगे चल रहे हैं। रानीकोर सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार पी मारवीन अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एनपीपी के डांगगो से करीब 1000 मतों से आगे चल रहे हैं। दोनों ही सीटों पर उपचुनाव 23 अगस्त को हुआ था।
विज्ञापन