फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: Two BJP MLA may join Conrad Sangma cabinet News and updates

Meghalaya: संगमा की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं दोनों भाजपा विधायक, UDF और PDF ने भी दिया समर्थन

Sun, 05 Mar 2023 09:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Mar 2023 09:44 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव  में कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 60 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 26 सीटें जीतीं, तो वहीं भाजपा को दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Meghalaya: Two BJP MLA may join Conrad Sangma cabinet News and updates
मेघालय भाजपा प्रमुख अर्नेस्ट मावरी - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय विधानसभा चुनाव के बाद भावी मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नई कैबिनेट को लेकर मामला फंसा हुआ है। सामने आया है कि भारतीय जनता पार्टी के दोनों विधायक उनकी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। भाजपा ने अपने दोनों विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


बता दें, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संगमा की पार्टी एनपीपी को भाजपा ने अपना समर्थन दिया। संगमा सात मार्च को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह शिलांग में राजभवन में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ऐसा पहली बार है जब पीएम मोदी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


भाजपा ने रखी शर्त 
मेघालय भाजपा प्रमुख अर्नेस्ट मावरी ने कहा, भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीती हैं। भाजपा अध्यक्ष के निर्देश के बाद पार्टी ने सरकार बनाने के लिए एनपीपी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने आगे कहा, हमने अपने दोनों विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, मेघालय में इस बार भी एक स्थिर सरकार बनने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में एनपीपी बनी सबसे बड़ी पार्टी 
विधानसभा चुनाव  में कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 60 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 26 सीटें जीतीं, तो वहीं भाजपा को दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा। बता दें, पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने एनपीपी को अपना समर्थन दिया था। हालांकि, चुनाव से पहले दोनों पार्टियों ने अलग होकर चुनाव लड़ा। 

यूडीएफ और पीडीएफ ने भी दिया समर्थन 
मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDF) ने भी राज्य में सरकार बनाने के लिए NPP को अपना समर्थन दिया है। विधानसभा चुनाव में यूडीएफ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, तो वहीं पीडीएफ ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। 


नौ मार्च को चुना जाएगा विधानसभा स्पीकर 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मेघायल विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव नौ मार्च को होगा। इसके अलावा मेघालय विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सोमवार को विधायक पद की शपथ दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed