{"_id":"5a7d946b4f1c1ba4268b9782","slug":"meghalaya-political-analyst-presumption-election-will-lead-to-hung-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, 27 फरवरी को होने हैं विधानसभा चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, 27 फरवरी को होने हैं विधानसभा चुनाव
रीता तिवारी/शिलांग
Updated Fri, 09 Feb 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में सत्तारूढ़ कांग्रेस और सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही भाजपा के बहुमत हासिल करने के तमाम दावों के बावजूद राज्य में दस साल बाद त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस बार चुनाव में क्षेत्रीय दल ही निर्णायक भूमिका निभाएंगे। राज्य के आम लोग भी कमोबेश इसी गणित का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यहां पोलो ग्राउंड के पास एक दुकान चलाने वाली महिला कहती है कि इस बार तो क्षेत्रीय दलों की ही सरकार बनेगी। वेस्ट जयंतिया हिल्स जिले के मुख्यालय जोवाई में एक फल विक्रेता भी ठीक यही बात दोहराते हैं। उनका कहना है कि अबकी बार सिर्फ क्षेत्रीय दल ही सरकार बनाएंगे, कांग्रेस या भाजपा नहीं। गारो हिल्स में भी लोग क्षेत्रीय दलों को ही समर्थन देने के मूड में हैं।
विज्ञापन
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार, विकास योजनाओं को लागू नहीं करने और भाई-भतीजावाद जैसे कई आरोप लग रहे हैं। 10 साल से सत्ता में रहने की वजह से उसके खिलाफ प्रतिष्ठान-विरोधी लहर भी है। दूसरी ओर, कांग्रेस के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ने वाली भाजपा का बीफ के प्रति रवैया उसके बहुमत पाने की राह में सबसे बड़ी बाधा साबित हो सकती है। भाजपा इस बार 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन