फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya police may bring Sonam to Indore as part of 'Operation Honeymoon' probe

Meghalaya: शिलांग के बाद इंदौर में सोनम का ठिकाना तलाशेगी पुलिस! राजा की हत्या के बाद जहां राज के साथ रुकी थी

Wed, 11 Jun 2025 08:50 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 08:50 PM IST
सार

Meghalaya Honeymoon Horror: मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम और अन्य आरोपियों को शिलांग कोर्ट ने आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस इस अपराध की साजिश का खुलासा करने के लिए उनसे पूछताछ करेगी। इसके अलावा पुलिस जल्द ही इंदौर के उस फ्लैट पर भी जा सकती है, जहां सोनम घटना को अंजाम देने के बाद रुकी थी। 

विज्ञापन
Meghalaya police may bring Sonam to Indore as part of 'Operation Honeymoon' probe
अस्पताल में मेडिकल के लिए जाती सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस ने बुधवार को सोनम और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। अब इस मामले में एक और अपडेट सामने आया है। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को जल्दी ही इंदौर लेकर आ सकती है। जहां हत्या के बाद सोनम रुकी थी। वहीं जांचकर्ताओं ने बुधवार को बताया कि सोनम ने पति राजा को कामाख्या मंदिर चलने के लिए मनाया था। उसने कहा था कि मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद ही उन दोनों की शादी पूर्ण होगी। उसने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर मेघालय के जंगलों में राजा को मारने की साजिश रची थी। इसलिए सोनम ने राजा को हनीमून के लिए गुवाहाटी और मेघालय चलने के लिए राजी किया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: किसी भी तरह प्यार पाने की जिद ने बनाया कातिल! सोनम के आखिरी कदम से हर कोई दहला

विज्ञापन

सोनम को इंदौर के फ्लैट पर लेकर जा सकती है पुलिस 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के उसके गृहनगर इंदौर ला सकती है, जहां हत्या की साजिश रची गई थी।  मध्य प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोनम को अगले कुछ दिनों में 'ऑपरेशन हनीमून' के तहत मेघालय पुलिस की हिरासत में इंदौर लाया जा सकता है।

उन्होंने बताया, हमें जानकारी मिली है कि सोनम (राजा की हत्या के बाद) मेघालय से इंदौर आई थी और 25 से 27 मई के बीच शहर के देवास नाका इलाके में एक किराए के फ्लैट में रही थी। संभावना है कि मेघालय पुलिस अगले कुछ दिनों में सोनम को इंदौर लाएगी और उसकी सूचना के आधार पर इस जगह की पहचान और अन्य सबूतों की जांच करेगी। 

हत्यारे 21 मई को ही गुवाहाटी पहुंच गए थे
जांच की निगरानी कर रहे एसपी सिम ने बताया कि भाड़े के हत्यारे 21 मई को ही गुवाहाटी पहुंच गए थे। हत्यारों ने गुवाहाटी में दंपती के होटल के बाहर से एक चाकू खरीदा और फिर सड़क मार्ग से शिलांग पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमने सीसीटीवी साक्ष्य एकत्र किए हैं। इनकी बहुत बारीकी से जांच की जा रही है। हत्या के दिन सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के संपर्क में थी। वहीं राज ने तीनों हत्यारों के साथ समन्वय किया। राजा की हत्या के समय सोनम वहीं मौजूद थी और वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद फरार हो गई।

Meghalaya police may bring Sonam to Indore as part of 'Operation Honeymoon' probe
पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

पांचों आरोपियों को "ठोस सबूतों" के आधार पर गिरफ्तार किया गया
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा, अगर मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद सोनम के इंदौर आने और फ्लैट में रहने तथा राज कुशवाह से मिलने की पुष्टि करने आती है, तो हम इसमें उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपियों को "ठोस सबूतों" के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, जो घटना में उनकी "सीधी संलिप्तता" की ओर इशारा करते हैं। 

बता दें कि पिछले महीने हुई राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 23 मई को मेघालय में अपने हनीमून ट्रिप के दौरान लापता हो गए थे। राजा का शव 10 दिन बाद 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला था। कई दिनों से लापता सोनम रविवार रात को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। उसने अपने कथित साथियों आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22) और आनंद कुर्मी को रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और हत्या करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किए जाने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था।


ये भी पढ़ें:  Meghalaya: आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए राजा के हत्यारोपी, शिलांग कोर्ट में हुई सोनम और अन्य की पेशी

विज्ञापन

Meghalaya police may bring Sonam to Indore as part of 'Operation Honeymoon' probe
पुलिस की पकड़ में सोनम रघुवंशी - फोटो : Amar Ujala
इन सवालों के जवाब तलाशेगी पुलिस
राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अपने पति की हत्या करने के बाद फरार सोनम ने कहां शरण ली थी और इसमें उसकी मदद किसने की। मेघालय पुलिस की एसआईटी के अनुसार, सोनम ने ट्रेन में चढ़ने से पहले गुवाहाटी पहुंचने के लिए एक स्थानीय टैक्सी किराए पर ली थी। उसके साथी भी गुवाहाटी स्टेशन तक एक पर्यटक टैक्सी से आए थे। जहां से वे इंदौर के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। 

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने मंगलवार को बताया, सोनम ने मावकडोक से एक स्थानीय टैक्सी ली और फिर गुवाहाटी से एक स्थानीय ट्रेन में सवार हो गई। वह इंदौर के रास्ते में ट्रेनें बदलती रही। वहीं इंदौर के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सोनम के साथ साजिश रचने और किराए के हत्यारों के माध्यम से इसे अंजाम देने के आरोपी कुशवाह जांचकर्ताओं को धोखा देने के लिए खुद मेघालय नहीं गया था और इंदौर में रह रहा था। 

Meghalaya police may bring Sonam to Indore as part of 'Operation Honeymoon' probe
राज और सोनम। सोनम और राजा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

दो फोन इस्तेमाल करती थी सोनम : भाभी किरण
राजा की भाभी किरण रघुवंशी ने कहा कि सोनम के पास दो फोन थे। उसका कहना था कि इनमें से एक उसके कार्यालय के काम के लिए जबकि दूसरा निजी इस्तेमाल के लिए। उन्होंने कहा कि उसे रोजाना फोन पर बात करते नहीं देखा लेकिन वह संदेश जरूर भेजती रहती थी। उसका फोन हमेशा उसके पास ही रहता था। उन्होंने कहा कि उसे जल्द से जल्द फांसी दी जाए। हमें अपने एक प्रियजन को खोया है। सोनम के भाई ने माफी है लेकिन हमें किसी की माफी नहीं चाहिए। उसे फांसी दी जाए।



 

हत्यारे नाकाम रहते तो सोनम खुद राजा को चट्टान से धक्का देकर मार देती
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि यदि सुपारी किलर राजा की हत्या में नाकाम रहते तो सोनम राजा को खुद ही चट्टान से धक्का देकर मार डालने के लिए तैयार थी। माना जाता है कि घटना के बाद सोनम शिलांग से गुवाहाटी गई और फिर ट्रेन से इंदौर पहुंची और 27 मई को शहर पहुंची। अगले दिन 28 मई को वह गाजीपुर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed