फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya npp decided female candidates on both lok sabha seats agatha sangma

मेघालय: एनपीपी दोनों लोकसभा सीटों पर उतारेगी महिला उम्मीदवार, सीएम को भेजे गए ये नाम

Fri, 24 Nov 2023 02:43 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:43 PM IST
सार

शिलांग लोकसभा सीट के लिए पार्टी के अंदर कई दावेदार बताए जा रहे थे। लेकिन पार्टी के किसी भी अन्य नामों का खुलासा नहीं किया। बताया गया कि पार्टी ने काफी विचार-विमर्श के बाद इन दो नामों को फाइनल किया है।

विज्ञापन
meghalaya npp decided female candidates on both lok sabha seats agatha sangma
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा - फोटो : PTI

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मेघालय से एक अच्छी खबर आ रही है। भले ही कोई राजनीतिक पार्टी महिलाओं के लिए निर्धारित कोटा के तहत टिकट दे या नहीं लेकिन मेघालय की एनपीपी ने आगामी लोकसभा चुनाव मेघालय की दोनों सीटों पर महिला उम्मादवारों को उतारने का फैसला किया है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिलांग लोकसभा सीट के लिए कैबिनेट मंत्री अम्पारीन लिंगदोह और तुरा सीट के लिए मौजूदा सांसद अगाथा संगमा के नामों की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


शिलांग सीट पर कई दावेदार 
शिलांग लोकसभा सीट के लिए पार्टी के अंदर कई दावेदार बताए जा रहे थे। लेकिन पार्टी के किसी भी अन्य नामों का खुलासा नहीं किया। बताया गया कि पार्टी ने काफी विचार-विमर्श के बाद इन दो नामों को फाइनल किया है। उपमुख्यमंत्री और एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेस्टोन तिनसोंग ने कहा कि पार्टी की चुनाव समिति ने नामों को मंजूरी के लिए एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा को भेज दिया है। उन्होंने अन्य उम्मीदवारों के नामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि शिलांग से एनपीपी टिकट के लिए कई उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।
विज्ञापन


अकेले चुनाव लड़ेगी एनपीपी
तिनसॉन्ग ने कहा, चुनाव समिति ने लिंगदोह और संगमा की सिफारिश करने से पहले सभी नामों की विस्तार से जांच की। तिनसॉन्ग ने स्पष्ट किया, 2019 के विपरीत इस बार एनपीपी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। किसी अन्य पार्टी के साथ उम्मीदवार को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि पिछली बार लोकसभा चुनाव में एनपीपी ने गठबंधन सहयोगी, यूडीपी के साथ संयुक्त उम्मीदवार मैदान में उतारा था जबकि इस बार एनपीपी ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed