फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya first Khasi woman RV Suchiang took over as Chief Secretary Read other important news

मेघालय: पहली खासी महिला आरवी सुचियांग ने संभाला मुख्य सचिव का पद, पढ़ें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Fri, 01 Oct 2021 05:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, शिलांग
एजेंसी, शिलांग Published by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Oct 2021 05:28 AM IST
सार

सुचियांग 1989 बैच की असम मेघालय कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास राज्य सतर्कता आयुक्त की जिम्मेदारी भी रहेगी।

विज्ञापन
Meghalaya first Khasi woman RV Suchiang took over as Chief Secretary Read other important news
रेबेगा वनेसा सुचियांग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेबेगा वनेसा सुचियांग ने गुरुवार को मेघालय के नए मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला। इस पद को संभालने वाली वह पहली खासी महिला हैं। सुचियांग 1989 बैच की असम मेघालय कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास राज्य सतर्कता आयुक्त की जिम्मेदारी भी रहेगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने बुधवार को उन्हें सेवानिवृत्त हुए एमएस राव की जगह मुख्य सचिव नियुक्त किया था। राव अब राज्य लोक सेवा वितरण आयोग के मुख्य आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
विज्ञापन


मेघालय में पुल से नदी में गिरी बस, 6 मरे
मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में गुरुवार को एक बस के पुल से नदी में गिर जाने के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। बस में 24 यात्री थे, जिनमें से दो अभी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक, मेघालय परिवहन निगम की बस वेस्ट गारो हिल्स जिले में तुरा से शिलांग आ रही थी। बृहस्पतिवार सुबह नांगछरम में रिंगदी नदी के पुल पर चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस रेलिंग तोड़ते हुए बस में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद जा रही इंडिगो की उड़ान की आपात लैंडिंग

कोलकाता से हैदराबाद जा रही इंडिगो के विमान की बृहस्पतिवार को भुवनेश्वर में आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में 59 वर्षीय जयव्रत घोष को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उड़ान को तुरंत भुवनेश्वर की ओर मोड़ा गया। घोष अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ सफर कर रहे थे। आपात लैंडिंग के बाद विमान के कर्मचारियों ने घोष को व उनके परिवार को उतारा। इसके बाद विमान को वापस हैदराबाद रवाना किया गया।

कर्नाटक : कोलार में 20 बंदर मृत मिले, जांच के आदेश

कर्नाटक के कोलार जिले में बाईपास रोड के आरएन जलप्पा अस्पताल के पास बुधवार को जहर दिए जाने के बाद 20 बंदर मृत पाए गए। कोलार के उपायुक्त डॉ सेल्वामणि ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और राज्य के वन विभाग व पुलिस विभाग को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा है। कर्नाटक में इस तरह की यह दूसरी घटना है। कुछ महीने पहले हुई एक घटना में, राज्य के हासन जिले में 30 से अधिक बंदरों की मौत हो गई थी और 20 घायल हो गए थे।

भारत के पास कृषि क्षेत्र में बड़ा अवसर, दोगुना पहुंचेगा निर्यात

एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी ने दावा किया है कि दुनियाभर में कृषि उत्पादों की बढ़ती खपत को देखते हुए भारत के पास बड़ा अवसर है। वैश्विक कृषि निर्यात में भारत की हिस्सेदारी महज 2.5% है, जो अगले कुछ वर्षों में दोगुनी हो सकती है। 

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में पुरी ने कहा, सबसे ज्यादा श्रम शक्ति कृषि में काम करती है, लेकिन जीडीपी में इसकी हिस्सेदारी 20% से कम है। 2027 तक दुनिया की जनसंख्या 9 अरब पहुंचने का अनुमान है, तो जलवायु परिवर्तन से गेहूं उत्पादन 50% घट जाएगा। ऐसे में भारत के पास बड़ा मौका है।

पंखा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए सरकारी मदद की जरूरत
भारतीय पंखा विनिर्माता संगठन ने सालाना आम सभा में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएलआई योजना में शामिल करने की गुहार लगाई। संगठन के चेयरमैन रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, ग्रामीण क्षेत्र में सस्ते उत्पाद पहुंचाने के लिए जीएसटी 18 से 5% किया जाना चाहिए।

बीएसएनएल ने मांगी 40,000 करोड़ मदद

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने सरकार से 40 हजार करोड़ मदद मांगी है। कंपनी के चेयरमैन व एमडी पीके पुरवार ने बताया कि लघु अवधि के कर्ज का भुगतान करने के लिए यह राशि चाहिए।

पुरवार के अनुसार, हमें 20 हजार करोड़ की सरकारी गारंटी लघु अवधि के कर्ज निपटाने के लिए चाहिए, जबकि मोबाइल नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त 20 हजार करोड़ की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed