फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Meghalaya Election 2023: Mamata banerjee commented, Delhi people can't be your friends, make us win

Meghalaya Election 2023: ममता बोलीं- "दिल्ली वाले आपके दोस्त नहीं हो सकते, हमको जीताओ, हम उनको हटाएंगे"

Wed, 22 Feb 2023 02:51 PM IST
Arjun Nirala एन. अर्जुन
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:51 PM IST
सार

Meghalaya Election 2023: ममता बनर्जी ने कहा, हम पूरे नॉर्थ-ईस्ट से दोस्ती करेंगे। बंगाल पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार है। कोई भी असुविधा होगी तो हम आपके पास आएंगे। हम हमेशा आपके पास हैं। कूचबिहार से हम 20 मिनट में हम यहां पहुंच जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम पैदल ही आपकी मदद को पहुंच जाएंगे...

विज्ञापन
Meghalaya Election 2023: Mamata banerjee commented, Delhi people can't be your friends, make us win
Meghalaya Election 2023- Mamata Banarjee - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मेघालय के तुरा में भाजपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। ममता ने कहा, दिल्ली वाले आपके कभी दोस्त नहीं हो सकते। नजदीक का दोस्त ही आपका काम आएगा। जरूरत पड़ने पर मैं आपके पास पैदल ही आ सकती हूं। इसलिए आप तृणमूल कांग्रेस को यहां से विजयी बनाएं, हम 2024 में उनको दिल्ली की गद्दी से हटाएंगे। उन्होंने कहा, आपने सबको बहुत मौका देकर देख लिया है। इस बार आप तृणमूल को मौका देकर देखिए। बाकी सब एक बार, तृणमूल बार-बार। ये दिल्ली वाले कौन होते हैं, जो आपको बताएंगे कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। किस स्कूल में जाना है और किस स्कूल में नहीं जाना है। मेघालय की सरकार मेघालय का व्यक्ति ही चलाएगा, कोई गुवाहाटी या दिल्ली का व्यक्ति उसे नहीं चलाएगा।

विज्ञापन

ममता ने कहा, अगर आप तृणमूल को जिताएंगे तो जैसी बंगाल में सुविधाएं मिल रही हैं, उसी तरह की सुविधाएं आपको यहां भी मिलेंगी। हम आपकी मदद करेंगे। अनेक योजनाएं लाएंगे। हर वर्ग के लिए हमारे पास योजनाएं हैं। बंगाल में लक्ष्मी भंडार है। यहां पर भी लक्ष्मी भंडार का लाभ मिलेगा। बंगाल में माता-बहनों को पैसा मिलता है। फ्री राशन देते हैं। बंगाल में बेटियों को कन्याश्री योजना का लाभ बेटियों को मिलता है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई मु्फ्त मिलती है। बंगाल में शांति है। हम सब मिलजुलकर रहते हैं। यहां पर भी हम शांति लाएंगे।

विज्ञापन

पूरे नॉर्थ-ईस्ट से दोस्ती करेंगे

ममता बनर्जी ने कहा, हम पूरे नॉर्थ-ईस्ट से दोस्ती करेंगे। बंगाल पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार है। कोई भी असुविधा होगी तो हम आपके पास आएंगे। हम हमेशा आपके पास हैं। कूचबिहार से हम 20 मिनट में हम यहां पहुंच जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम पैदल ही आपकी मदद को पहुंच जाएंगे। किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। बोल्ड होकर अपने फैसले कीजिए। तृणमूल को विजयी बनाएं। मेघालय को बदलने के लिए वोट दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meghalaya Election 2023: Mamata banerjee commented, Delhi people can't be your friends, make us win
Meghalaya Election 2023- Mamata Banerjee rally - फोटो : Amar Ujala

एकजुट होकर लड़ना है

ममता ने कहा, हम सबको एकजुट होकर लड़ना है। गांधी जी ने कहा था, ईश्वर अल्लाह तेरा नाम सबको सन्मति दे भगवान। घरों से निकलकर वोट दीजिए। बेटियों को मजबूत करना है। महिला सशक्तिकरण करना है। भाइयों के हाथ मजबूत करना है। बस, एक बात याद रखिएगा। हम सबको मिलकर लड़ना है। हमारे पास अनेक स्कीम हैं। अगर हम जीतते हैं तो बंगाल से एक टीम भेजकर अनेक स्कीमों को लागू करेंगे।

चुनाव से पहले उज्ज्वला, बाद में गैस उड़ जाती है

ममता ने कहा, ये सब झूठे वायदे कर रहे हैं। चुनाव से पहले उज्ज्वला गैस और चुनाव के बाद वह गैस उड़ जाती है। उसका कोई पता नहीं चलता। यही नहीं, आप जो पैसा बैंकों में रखते हैं, उसका कोई पता नहीं। कब कहां चला जाए। आपने एलआईसी करवाई होगी। उसका भी कोई पता नहीं है, ये कभी भी छीन सकते हैं। ये ईडी और सीबीआई का डर दिखाते हैं। कभी भी हमारा दरवाजा खटखटाते हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। कभी ये एनआरसी लेकर आते हैं और कभी सीएए। इन पर भरोसा मत कीजए। हमें एक सुंदर और समृद्धशाली मेघालय बनाना है। इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के हाथ मजबूत कीजिए।

बाहरी लोगों को अपने ऊपर सीएए-एनआरसी लागू करने की इजाजत न दें...
पश्चिमी मेघालय में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सीएए और एनआरसी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बाहर से आने वालों को पूर्वोत्तर राज्य के निवासियों पर सीएए और एनआरसी लागू करने की अनुमति नहीं देगी। सीएम ममता ने लोगों से कहा, बाहरी लोग राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर), नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और गोलियों से आप पर अत्याचार करते हुए यहां शासन करना चाहते हैं। इसे बर्दाश्त न करें। राज्य के बाहर से आने वाले लोगों को अपने ऊपर सीएए या एनआरसी लागू करने की अनुमति न दें। बनर्जी ने कहा कि मेघालय को यहां के लोग ही चलाएंगे, न कि गुवाहाटी या दिल्ली से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed