फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya Election 2018: Rahul Gandhi says, RSS do not have a place for Women

मेघालय चुनाव 2018: कांग्रेस अध्यक्ष बोले- गांधी के नजदीक रहती थीं महिलाएं, भागवत दिखते हैं अकेले

Wed, 31 Jan 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेघालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेघालय Updated Wed, 31 Jan 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Meghalaya Election 2018: Rahul Gandhi says, RSS do not have a place for Women

मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमर कस ली है। राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पूरे देश में RSS की विचारधारा से लड़ रहे हैं। बीजेपी और RSS पूरे देश में क्या कर रही हैं? अकेले उत्तर भारत में ही भाषा, संस्कृति और जीवन स्तर को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि RSS की विचारधारा में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। क्या कोई जानता है कि कोई महिला RSS से संबंधित हो और नेतृत्व कर रही हो। ऐसा कहीं भी नहीं है। अगर आप महात्मा गांधी की तस्वीर देखेंगे तो उनके दाएं और बाएं महिलाएं दिखेंगी लेकिन अगर आप मोहन भागवत की तस्वीर देखेंगे तो आपको वो अकेले दिखाई देंगे और उनके चारो तरफ केवल पुरुष होंगे।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि कांग्रेस में इस बात का संतुलन रखा गया है कि चुनाव में महिला और पुरुषों की संख्या में ज्यादा अंतर न आये। उन्होंन कहा कि वह मेघालय में महिलाओं को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। जिससे हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मौका दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed