{"_id":"5b2d185b4f1c1b603c8b4f29","slug":"meghalaya-congress-mla-martin-m-danggo-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को मेघालय में लगा झटका, विधायक मार्टिन डांगो ने दिया इस्तीफा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस को मेघालय में लगा झटका, विधायक मार्टिन डांगो ने दिया इस्तीफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय में विपक्षी कांग्रेस ने राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा उस वक्त खो दिया जब उसके विधायक मार्टिन डांगो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
एक विधायक के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की ताकत गिर कर 20 की रह गई जो सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के बराबर है। एनपीपी इस पूर्वात्तर राज्य में भाजपा और कुछ अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिल कर गठबंधन सरकार चला रही है।
विज्ञापन
डांगो ने कल देर रात अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डोनकुपर राय की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष टिमोथी डी शिरा को सौंपा। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा, ‘‘मैं 21 जून 2018 के प्रभाव से रानीकोर (अनु जज) विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा में अपनी सीट से इस्तीफा देता हूं।’’
विज्ञापन
डांगो ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष को विधायक पद और साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले से भी अवगत कराया। उनके निकट सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के रानीकोर से विधानसभा में पांच बार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर चुके डांगो संभवत : सत्तारूढ़ एनपीपी में शामिल हों।